Kanpur Dehat News: गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, छह मजदूर झूलसे-दो की हालत गंभीर, सिलेंडरों के धमकों से भड़की आग

गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, छह मजदूर झूलसे-दो की हालत गंभीर, सिलेंडरों के धमकों से भड़की आग
UPT | गद्दा फैक्टरी में आग

Sep 21, 2024 14:28

कानपुर देहात के औद्योगिक क्षेत्र रनियां में एक फोम गद्दा फैक्टरी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Sep 21, 2024 14:28

Kanpur Dehat News: यूपी के कानपुर देहात से एक खौफनाक मंजर सामने आया है। शनिवार सुबह कानपुर देहात के औद्योगिक क्षेत्र रनियां में एक गद्दा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही पलों में पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी के अंदर काम कर रहे छह मजदूर फंस गए, इसी बीच गैस सिलेंडर फटने लगे, जिससे आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

गद्दा फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर कई थानों का फोर्स और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने फैक्टरी के अंदर फंसे 6 मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिसमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए कानपुर उर्सला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, चार मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

सिलेंडर फटने से मची दहशत 
रनियां थाना क्षेत्र स्थिति खानपुर खड़ंजा के पास फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्टरी है। फैक्टरी में अचानक आग लग गई, इससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। इसी बीच गैस सिलेंडर फटने लगे,  जिससे लोग सहम गए। आग और भी ज्यादा विकराल हो गई। वहीं, फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने फैक्टरी की घेराबंदी कर पानी की बौछार की। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दो की हालत गंभीर 
भीषण आग की वजह से जलता हुआ मलबा नीचे गिरने लगा। आग की चपेट में आने से फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर अजीत, विशाल, सुमित, रोहित, सुरेंद्र, शिवम और रवि झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Also Read

सीडीओ ऑफिस पहुंची वृद्धा बोली 'साहब मैं अभी जिंदा हूं', कागजों में मृत घोषित किया, बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण-जांच के आदेश

21 Sep 2024 04:52 PM

कन्नौज सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित: सीडीओ ऑफिस पहुंची वृद्धा बोली 'साहब मैं अभी जिंदा हूं', कागजों में मृत घोषित किया, बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण-जांच के आदेश

कन्नौज में एक वृद्धा खुद को जीवित साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के काट रही है। लेकिन वह खुद जिंदा साबित नहीं कर पा रही है। उसे सरकारी रेकार्ड में मृत घोषित कर दिया गया है। वृद्धा विकास भवन पहुंची और सीडीओ से बोली साहब मैं जिंदा हूं। और पढ़ें