Kanpur News : दो जगह मिले प्रतिबंधित मांस, थाने पर जुटे बजरंग दल के कार्यकर्ता, जानें क्या है खास... 

दो जगह मिले प्रतिबंधित मांस, थाने पर जुटे बजरंग दल के कार्यकर्ता, जानें क्या है खास... 
UPT | थाने पर जमा बजरंग दल के कार्यकर्ता।

Apr 03, 2024 14:14

कानपुर के मूलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह रोटी वाली गली में प्रतिबंधित मांस होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोग भागने लगे। पुलिस...

Apr 03, 2024 14:14

Kanpur News : कानपुर के मूलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह रोटी वाली गली में प्रतिबंधित मांस होने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोग भागने लगे। पुलिस छापेमारी कर मांस और खाल बरामद की है। पुलिस ने अन्य गलियों में भी छानबीन कर एक ई-रिक्शा में भी मांस बरामद किया। मौके पर फोर्स के साथ कोतवाली इंस्पेक्टर भी पहुंच गए। मूलगंज की रोटी वाली गली से लेकर नई सड़क रिजवी रोड तक इंस्पेक्टर समेत फोर्स ने पैदल जाकर गलियों में जांच की। इस बीच, सूचना पाकर बजरंग दल के कार्यकर्ता मूलगंज थाने पहुंच गए। 

थाने पर जुटे बजरंग दल के कार्यकर्ता
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के थाने पर जुटने की सूचना पर एसीपी कोतवाली और डीसीपी पूर्वी एसके सिंह भी पहुंच गए। तकरीबन 2 घंटे के बाद मौके पर डॉक्टरों की टीम जांच के लिए पहुंची। खाल बाहर निकालकर डॉक्टर ने सैंपल लिए। बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ऐसी घनी आबादी में इस तरह की घटनाओं के होने पर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। 

दो महीने में तीसरी घटना
प्रकाश शर्मा ने कहा कि बजरंग दल लगातार काम कर रहा है। इसके पहले भी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस तरह की घटना सामने आई थी। बीते 2 महीने में यह तीसरी घटना सामने आई है। बजरंग दल के संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया कि सुबह ही ऐसी सूचना मिली थी कि यहां पर प्रतिबंधित मांस मूलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सप्लाई किया जा रहा है। इसके बाद बजरंग दल के लोग यहां पहुंच गए थे। किसी भी स्थिति में गोकशी करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे इलाकों में जहां पर इस तरह के काम की सूचना मिलेगी, संगठन वहां पर जाकर इसका विरोध करेगा। 

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि दो जगह से मांस बरामद किया गया है। डॉक्टरों की टीम बुलाई गई थी। जांच के लिए सैंपल भेज दिए गए हैं। दो लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उनमें सल्लू और छोटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की टीम लगा दी गई है। दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

अखिलेश के बयान के बाद सियासी भूचाल, बीजेपी का आरोप तुष्टीकरण कर सीसामऊ उपचुनाव जीतना चाहती है सपा

27 Jul 2024 11:01 AM

कानपुर नगर UP Assembly By-Election: अखिलेश के बयान के बाद सियासी भूचाल, बीजेपी का आरोप तुष्टीकरण कर सीसामऊ उपचुनाव जीतना चाहती है सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद कानपुर का सियासी पारा चढ़ गया है। उन्होंने कानपुर पुलिस पर दंगे में करोड़ों रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। जिसने नहीं दिया उसे मुकदमें फंसा दिया। और पढ़ें