Kanpur News : रेड क्रास सोसाइटी ने बिधनू के चिकित्सा अधीक्षक को सम्मानित किया, जानें वजह...

रेड क्रास सोसाइटी ने बिधनू के चिकित्सा अधीक्षक को सम्मानित किया, जानें वजह...
UPT | बिधनू के चिकित्सा अधीक्षक को सम्मानित करते कानपुर के डीएम।

May 16, 2024 17:43

कानपुर जनपद में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रेड क्रॉस दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सा, शिक्षा, व्यापारी, समाजसेवी समेत प्रशासनिक अधिकारी...

May 16, 2024 17:43

Kanpur News : कानपुर जनपद में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रेड क्रॉस दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सा, शिक्षा, व्यापारी, समाजसेवी समेत प्रशासनिक अधिकारी वर्ग के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर के जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने समाजहित में अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित किया।

सीएमओ की अनुशंसा पर डीएम ने किया सम्मानित
संस्था द्वारा जिलाधिकारी राकेश सिंह की अध्यक्षता में सामाजिक हित में किये गए स्वास्थ्य व चिकित्सा के क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक रंजन की अनुशंसा पर बिधनू के चिकित्सा अधीक्षक डा. नीरज सचान को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. नीरज सचान द्वारा बिधनू सीएचसी में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें