Brutal Murder: कानपुर देहात में सड़क किनारे मिला युवक का शव, कुछ दूरी पर खड़ी थी बाइक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कानपुर देहात में सड़क किनारे मिला युवक का शव, कुछ दूरी पर खड़ी थी बाइक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 26, 2024 17:14

कानपुर देहात में गुरूवार शाम को एक युवक बाइक से निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव सड़क के किनारे मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

Jul 26, 2024 17:14

Kanpur Dehat News: यूपी के कानपुर देहात में एक खौफनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक युवक का शव सड़क के किनारे मिला है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित मनकापुर गांव निवासी गुरूबचन सिंह का संदिग्ध हालात में शव मिला है। परिवार में मां रानी, पत्नी पूजा, बेटा अमन, बेटी छाया के साथ रहते थे। पत्नी पूजा ने बताया कि बीते गुरूवार शाम पति संदलपुर जाने की बात कह कर बाइक से निकले थे। गुरूबचन सिंह देररात तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

हत्या का आरोप
शुक्रवार सुबह गुरूबचन सिंह का शव मनकापुर मार्ग पर किनारे पड़ा मिला है। जबकि उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी मिली है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बदहवास हो गई। वहीं, मां शांति देवी की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि गुरूबचन की हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंका गया है।

पुलिस जांच में जुटी
मंगलपुर थाना प्रभारी संजय गुप्ता के मुताबिक फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकठ्ठे किए हैं। इसक साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें