Brutal Murder: घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, चुनावी रंजिश वारदात को दिया अंजाम

घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, चुनावी रंजिश वारदात को दिया अंजाम
UPT | घटना स्थल पर परिजन

Jul 10, 2024 15:01

कानपुर देहात में घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

Jul 10, 2024 15:01

Kanpur Dehat News: यूपी के कानपुर देहात से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। बुधवार सुबह घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इसके साथ हत्यारोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। चुनावी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है।

रसूलाबाद थाना क्षेत्र स्थित चतुर निवादा गांव निवासी शिवसिंह उर्फ लालू (40) घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। गांव के ही एक युवक ने शिव सिंह पर गड़ासे से हमला कर दिया। शिव सिंह के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि शिव सिंह खून से लथपथ हालत में पड़ा था। इसके ही कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

गांव के एक युवक ने की हत्या
शिव सिंह के बड़े भाई तेज सिंह ने बताया कि मंगलवार रात चबूतरे पर चारपाई डाल कर सो रहा था। बुधवार सुबह लगभग तीन से साढ़े तीन बजे के आसपास शिव सिंह के चीखने की आवाज सुनकर बेटा अभिषेक, बेटी प्रिया सेंगर समेत परिवार के अन्य सदस्य भागकर बाहर आए। सभी ने देखा कि गांव का बृज मोहन भाई शिव सिंह पर हमला कर पास में खड़ा था। परिवार के सदस्यों को देखकर बृज मोहन भाग निकला।

हत्यारोपी अरेस्ट
मृतक शिव मोहन के परिजनों ने पुलिस को चुनावी रंजिश में हत्या होने की बात बताई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात कुबूल कर ली है। उसके पास से आलाकत्ल भी बरामद हुआ है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें