Kanpur Dehat News: विवाहिता का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पिता ने ससुरालपक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पिता ने ससुरालपक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
UPT | सांकेतिक तश्वीर

Sep 10, 2024 17:33

कानपुर देहात में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतका की तीन साल पहले शादी हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Sep 10, 2024 17:33

Kanpur dehat News: यूपी के कानपुर देहात से एक खौफनाक घटना सामने आई है। मंगलवार को नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता हुआ मिला है। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

रसूलाबाद थाना क्षेत्र स्थित उसरी भगवंतपुर गांव निवासी शिवदत्त उर्फ छोटे राजपूत की शादी 2021 में कन्नौज की कनौली गांव निवासी अनुराधा से हुई थी। उसके डेढ़ साल की बेटी है, सोमवार देररात अनुराधा ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मायके पक्ष से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई। इसपर इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। रसूलाबाद के नायब तहसीलदार अभिनय चतुवेर्दी भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नवाब सिंह के खिलाफ 95 पन्नों की चार्जशीट तैयारी, कल पुलिस करेगी दाखिल

19 Sep 2024 02:56 PM

कन्नौज Kannauj Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नवाब सिंह के खिलाफ 95 पन्नों की चार्जशीट तैयारी, कल पुलिस करेगी दाखिल

कन्नौज पुलिस ने नवाब सिंह दुष्कर्म मामले में 95 पन्नों की चार्जशीट तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस पॉक्सो कोर्ट में दाखिल करेगी। और पढ़ें