Kanpur News : रिश्ता शर्मसार, बिन मां की बेटी बनी पिता और चचेरे भाई का शिकार, जाने पूरा मामला...

रिश्ता शर्मसार, बिन मां की बेटी बनी पिता और चचेरे भाई का शिकार, जाने पूरा मामला...
UPT | घटना की जानकारी देते डीसीपी पूर्वी एसके सिंह।

May 15, 2024 15:04

कानपुर में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक पिता और चचेरे भाई ने नाबालिग मासूम को हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद इलाके...

May 15, 2024 15:04

Kanpur News : कानपुर में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक पिता और चचेरे भाई ने नाबालिग मासूम को हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता की तहरीर और बयान के आधार पर पिता और उसके चचेरे भाई के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

बिन मां की बेटी बनी शिकार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग मासूम ने अपने पिता और चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महाराजपुर पुलिस से शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि वह पन्द्रह साल की है। उसकी मां की मौत तीन साल पहले हो चुकी थी। उसने बताया कि काफी समय से उसका पिता और चचेरा भाई शारीरिक शोषण कर रहा है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालिका का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

आरोपियों ने गुनाह कबूल किया
इस बाबत​ डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि थाना महाराजपुर क्षेत्र की एक लड़की ने अपने पिता व चाचा के लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है।

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें