Kanpur News : युवक ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट, मनाने के बाद भी मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी

युवक ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट, मनाने के बाद भी मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jul 04, 2024 18:54

कानपुर देहात में युवक ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट कर अलग कर दिया। पीड़ित युवक की पत्नी एक साल से मायके में रह रही थी। पति उसे लगातार मनाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन पत्नी मायके से आने को तैयार नहीं थी। इससे नाराज होकर उसने प्राइवेट पार्ट काट दिया।

Jul 04, 2024 18:54

Kanpur Dehat News : यूपी के कानपुर देहात से एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। बुधवार रात युवक पत्नी को मोबाइल फोन पर घर लौटने के लिए मना रहा था। लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से इंकार कर दिया। इस बात से गुस्साए युवक ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। खून ज्यादा बहने पर युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे और उसका कटा हुआ पार्ट लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कहिंजरी गांव निवासी विवेक शुक्ला (35) की पांच साल पहले कमसिया गांव निवासी सोनी से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। सोनी रोजाना के झगड़ों से परेशान होकर मायके चली गई थी। विवाहिता एक साल से मायके में ही रह रही थी।

पीड़ित को ससुराल से नहीं मिल रहा था समर्थन
विवेक पत्नी को समझाने के लिए ससुराल जाता रहता था। लेकिन विवेक को ससुराल पक्ष से किसी तरह का समर्थन नहीं मिलता था। इसके बाद निराश होकर लौट आता था। बुधवार रात विवेक ने पत्नी को फोन किया। दोनों के बीच काफी समय तक बात होती रही। विवेक पत्नी को मनाता रहा, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने तेजी से चिल्लाने के बाद फोन काट दिया।

हैलट अस्पताल में भर्ती
इसके नाराज पति ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट कर अलग कर दिया। खून बहने और उसके चिल्लाने से परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। परिजन युवक को सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए, हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Also Read

महिला दस दिनों से थाना-चौकी के लगा रही थी चक्कर, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर की खुदकुशी

5 Oct 2024 07:49 PM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : महिला दस दिनों से थाना-चौकी के लगा रही थी चक्कर, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर की खुदकुशी

फर्रुखाबाद में एक महिला अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही थी। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे आहत होकर उसने सुसाइड कर ली। और पढ़ें