कानपुर कलेक्ट्रेट सभागर में आज बुधवार को शहर के 34 विद्यालयों के प्राचार्यो को स्काऊट गाईड सर्टिफिकेट वितरण कार्य्रकम का आयोजन किया गया ।
कानपुर कलेक्ट्रेट में विशेष कार्यक्रम : 34 विद्यालय प्राचार्यों को मिला स्काउट गाइड सर्टिफिकेट, स्काउटिंग के महत्व पर हुई चर्चा
Aug 15, 2024 00:34
Aug 15, 2024 00:34
जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा...
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउटिंग समुदाय की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए हुए है और यह युवाओं को व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में सहायता करती है। स्काउटिंग नेतृत्व कौशल, टीम वर्क, और संचार क्षमताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा, स्काउटिंग प्राथमिक चिकित्सा, प्राकृतिक इतिहास, और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करती है। जनपद में विभिन्न अभियानों, जैसे मतदाता जागरूकता, यातायात नियमों का पालन, वृक्षारोपण, भूजल संरक्षण, परीक्षा में सहयोग, संचार रोगों के प्रति जागरूकता, स्वच्छता अभियान, और त्योहारों पर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन में स्काउटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रधानाचार्यों को मिले स्काउट गाइड सर्टिफिकेट
जिलाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों को अपने स्कूलों में स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने, शिक्षकों को प्रशिक्षण देने और प्रत्येक स्कूल का पंजीकरण और नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने निम्नलिखित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्काउट गाइड सर्टिफिकेट वितरित किया :
- बी एन एस डी शिक्षा निकेतन
- आर के मिशन
- कौशल्या देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज
- चौधरी हरमोहन सिंह एजुकेशन सेंटर
- बी एन एस डी इंटर कॉलेज
- हर सहाय जगदम्बा सहाय इंटर कॉलेज
- हरि गोपाल इंटर कॉलेज
- जन कल्याण इंटर कॉलेज
- एस एन सेन कॉलेज
- के के गर्ल्स कॉलेज
- चाचा नेहरू इंटर कॉलेज
- सुभाष इंटर कॉलेज
- राम सहाय इंटर कॉलेज
- यू पी शिक्षा संस्थान
- रामगोपाल कटियार इंटर कॉलेज, कानपुर
- श्री राम लला इंटर कॉलेज
- बाल निकेतन बालिका इंटर कॉलेज
- श्री नागर जी विद्यालय
- कानपुर विद्या मंदिर
- ज्ञान भारती स्कूल
- आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्रजमोहन सिंह, अमर सिंह, ज्योति विज, स्मित तिवारी, शारदा शुक्ला, मिथलेश पांडे, सर्वेश तिवारी, शिखा निगम, रेखा सेन, सविता यादव, सौरभ भट्ट, अनुज कुमार सिंह, मनोज पटेल, राम जी कटियार, विष्णुपाल विद्यार्थी, पी सी त्रिपाठी, हरमीत कौर भल्ला, नीतू शर्मा, जयश्री मठपाल, पूनम, राजा मोहन श्रीवास्तव, आर के चौरसिया, सरस कुमार तिवारी, राम जतन वर्मा, अंजू कनौजिया, और गुरचरण कौर सहित कई प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
Also Read
19 Sep 2024 02:51 AM
गुरसहायगंज कस्बे के सीमांत नगर में बुधवार शाम करीब सात बजे बारिश के दौरान लोग अपनों के घरों के अंदर थे। उसी दौरान नन्हे, अब्दुल गफ्फार, हसीब, वहीद, उस्मान, नौशाद व मोहम्मद नायाब के घरों के ऊपर से गुजरी एचटी बिजली लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। और पढ़ें