कानपुर में गंगा नदी पर दो लेन पुल को मिली मंजूरी : पांच अरब की लागत से गंगा पर बनेगा सेतु, कब से होगा काम शुरू जाने

पांच अरब की लागत से गंगा पर बनेगा सेतु, कब से होगा काम शुरू जाने
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Sep 23, 2024 18:14

वीआईपी रोड से सटे रानीघाट और धोबीघाट से गंगा के उस छोर तक सेतु का निमार्ण कराया जाएगा। इसके लिए सेतु निर्माण निगम के सर्वे को मंडलायुक्त ने मंजूरी दे दी...

Sep 23, 2024 18:14

Kanpur News : वीआईपी रोड से सटे रानीघाट और धोबीघाट से गंगा के उस छोर तक सेतु का निमार्ण कराया जाएगा। इसके लिए सेतु निर्माण निगम के सर्वे को मंडलायुक्त ने मंजूरी दे दी है। गंगा नदी के उस पार ट्रांसगंगा सिटी होते हुए लखनऊ जाने के लिए गंगा पर बनने वाले पुल को लेकर सेतु निर्माण निगम की ओर से किए गए सर्वे को मंडलायुक्त अमित गुप्ता की ओर से मंजूरी मिल गई है। पहले एक पुल चार लेन का बनाया जाना था। अब दो-दो लेन के अगल-बगल दो पुल बनाए जाएंगे। पहला पुल धोबीघाट और दूसरा रानीघाट पर बनाने के लिए जगह देखी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के बजट से पुलों का निर्माण सेतु निर्माण निगम की ओर से किया जाएगा। सेतु निर्माण निगम अब इसकी डीपीआर यानि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगा।

पांच अरब की लागत से बनेंगे पुल
यूपीसीडा की ओर से दोनों पुलों के निर्माण पर आने वाला अनुमानित खर्च पांच अरब रुपये अधिक बताया जा रहा है। दोनों पुलों की लंबाई तीन-तीन किलोमीटर से थोड़ा ज्यादा हो सकती है। पहले यह पुल चार लेन का सरसैया घाट पर बनाया जाना था। सर्वे के बाद पता चला कि वहां पर पुल निर्माण की पूरी जगह उपलब्ध नहीं होने की वजह से पहले वीआईपी रोड के किनारे तय किया गया है। यहां से शहरवासियों को लखनऊ, अयोध्या का आवागमन आसान हो जाएगा।

पुल से इस तरह होगा आवागमन
  • यदि आप लखनऊ से आ रहे हैं तो धोबीघाट पर बनने वाले पुल से भैरवघाट मार्ग होते हुए खलासी लाइन मार्ग रेव-3 के समीप एमराल्ड मार्ग होते हुए शहर में आएंगे।
  • शहर से लखनऊ की ओर जाने के लिए रानी घाट पुल से भैरवघाट मंदिर व जलकल के पंप हाउस के समीप से होते हुए ट्रांसगंगा की ओर से पहुंचेंगे।

Also Read

6 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए मिला अनुदान

23 Sep 2024 06:22 PM

कानपुर नगर सीएसजेएमयू ने शोध के क्षेत्र में हासिल की एक और उपलब्धि : 6 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए मिला अनुदान

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश सरकार की ओर से विवि को 6 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए अनुदान की स्वीकृति मिल गई है। और पढ़ें