Kanpur News: भगवान श्रीरामलला के दर्शन कर जीवन धन्य हो जाएगा, परिवार के साथ अयोध्या रवाना

भगवान श्रीरामलला के दर्शन कर जीवन धन्य हो जाएगा, परिवार के साथ अयोध्या रवाना
UPT | पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

May 18, 2024 09:11

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार के साथ भगवान श्रीराम लला के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गेट पर आकर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के परिवार के साथ दर्शन कर जीवन धन्य हो जाएगा। 

May 18, 2024 09:11

Kanpur News: देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार के साथ भगवान श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस से अयोध्या जाते समय कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उनसे मिलने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के दर्शन से जीवन धन्य हो जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंचने पर दरवाजे पर आकर मौजूद लोगों का अभिवादन किया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि लंबे समय बाद एक साधारण यात्री की तरह ट्रेन में सफर कर रहा हूं। काफी समय से इच्छा थी कि भगवान श्रीरामलला के दर्शन करें। इस लिए परिवार के साथ दर्शन करने के लिए जा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों से सेंट्रल स्टेशन पर बदली हुई प्लेटफार्म की स्थिति के बारे पूछा। अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल स्टेशन पर पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। अगले साल के अंत तक सेंट्रल स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस हो जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति 2021 में प्रेसीडेंसियल ट्रेन से कानपुर आए थे।
 

Also Read

यूपी में हुए 18,000 एनकाउंटर, जिसमें 200 गईं जाने, उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर होगी जीत

20 Sep 2024 07:41 PM

कन्नौज अखिलेश यादव बोले: यूपी में हुए 18,000 एनकाउंटर, जिसमें 200 गईं जाने, उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर होगी जीत

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी में एनकाउंटर को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक अंग्रेजी अख़बार का दावा है कि यूपी में 18 हजार एनकाउंटर हुए हैं। जिसे हाफ एनकाउंटर या टांग पर गोली लगने वाला एनकाउंटर कहा जा रहा है। और पढ़ें