धोखाधड़ी मामले में माफिया अनुपम दुबे की रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर ली है। उन्हें मथुरा जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा में मथुरा जेल में बंद हैं।
Farrukhabad News : धोखाधड़ी मामले में माफिया अनुपम दुबे की रिमांड मंजूर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई पेशी
Jul 17, 2024 01:48
Jul 17, 2024 01:48
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव निवासी एकलव्य कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ अनुपम दुबे, ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे, अनुराग दुबे, अभिषेक दुबे, इसरार अहमद, रामश्याम, राकेश कुमार, तत्कालीन चकबंदी अधिकारी सत्यप्रकाश सचान, हरिओम त्यागी, तत्कालीन चकबंदीकर्ता अनिरूद्ध त्रिवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने और जातिसूचक गाली-गलौच कर अपमानित करने का आरोप लगाया था। अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास हत्याकांड में उम्रकैद की सजा में मथुरा जेल में बंद हैं। विवेचक ने कोर्ट में अनुपम दुबे की रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। सोमवार को मथुरा जेल से अनुपम दुबे को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने रिमांड मंजूर की, अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी।
Also Read
13 Sep 2024 07:38 PM
फर्रुखाबाद में दो भाइयों की हत्या का खुलासा पुलिस 2 महीने बाद भी नहीं कर पाई है। परिजनों का हौसला जवाब देने लगा है, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस इसे दुर्घटना बताकर पल्ला झड़ना चाहती है। और पढ़ें