Kanpur News : बच्चे को बचाने गई मां की करंट लगने से मौत, पढ़िये दिल दहला देने वाली खबर...

बच्चे को बचाने गई मां की करंट लगने से मौत, पढ़िये दिल दहला देने वाली खबर...
UPT | महिला की मौत से गमजदा परिवार।

Jul 26, 2024 18:28

कानपुर के सजेती इलाके में अपने नौ महीने के मासूम बच्चे को पंखे के पास जाने से रोकना मां को महंगा पड़ गया। बच्चे को रोकने के दौरान खुद मां को करंट लग गया। फर्श पर उसे तड़पता देख घर में मौजूद परिजन...

Jul 26, 2024 18:28

Kanpur News : कानपुर के सजेती इलाके में अपने नौ महीने के मासूम बच्चे को पंखे के पास जाने से रोकना मां को महंगा पड़ गया। बच्चे को रोकने के दौरान खुद मां को करंट लग गया। फर्श पर उसे तड़पता देख घर में मौजूद परिजन आनन-फानन घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पंखे की तरफ भागा बच्चा तो दहला मां का दिल
कोरिया गांव निवासी मुरारी ने बताया कि वह खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। घर में उनकी 30 वर्षीय पत्नी संगीता अपने 9 माह के बच्चे के साथ थी। इस दौरान मासूम बच्चा फर्राटा पंखा की ओर जाने लगा तो संगीता ने बच्चे को पंखे से दूर किया। लेकिन, इस दौरान फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर संगीता फर्श पर गिरकर बेसुध हो गई। संगीता को इस हाल में देख परिजन उसे लेकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचे। जहां पर उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस
सजेती थाना प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि बच्चे को बचाने के चक्कर में महिला की करंट लगने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें