Kanpur News : कानपुर में जमीनों के नए सर्किल रेट की लिस्ट जारी, जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त भार, घर बनाने का सपना हुआ महंगा

कानपुर में जमीनों के नए सर्किल रेट की लिस्ट जारी, जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त भार, घर बनाने का सपना हुआ महंगा
UPT | जमीनों के सर्किल रेट बढ़े

Jul 15, 2024 20:46

कानपुर में नए सर्किल रेट की सूची जारी कर दी गई है। शहर में 09 साल बाद 35 फीसदी सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है। शहर के कई इलाके लोगों के पहुंच से दूर हो गए है। वहीं कुछ आउटर साइड की जमीनों का सर्किल रेट अभी भी कम है।

Jul 15, 2024 20:46

Kanpur News : यूपी के कानपुर में जमीनों के नए सर्किल रेट की सूची जारी कर दी गई है। हर किसी का अपना आशियाना बनाने का सपना होता है। कानपुर में घर बनाने का सपना देखने वालों को जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। जमीनों की सर्किल रेट की नई दरें अगस्त महीने से लागू होंगी। आगामी 28 जुलाई तक बढ़े हुए सर्किल रेट पर आपत्ति मांगी गई है। आप को बता दें कि शून्य से 18 मीटर तक चौड़ी सड़क को तीन भागों में विभाजित कर सर्किल रेट का निर्धारण किया गया है।

यदि नए सर्किल रेट की बात की जाए तो कानपुर में सबसे मंहगी जमीनें सिविल लाइंस, जनरलगंज, बिरहाना रोड, मालरोड की हो गईं हैं। यहां पर 19,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक की जमीनों में बढ़ोतरी की गई है। इन इलाकों की जमीन का रेट 65,000 से 83,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक हो गई है। सर्किल रेट के तीन वर्ग में इजाफा किया गया है।

01 अगस्त से लागू होंगी नई दरें
कानपुर में सर्किल रेट का निमार्ण सड़कों की चौड़ाई के आधार पर किया गया है। सबसे खास बात है कि सड़कों का वर्गीकरण शून्य से 9.15 मीटर, 9.15 मीटर से 18.29 मीटर और 18.29 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क के रूप में किया गया है। इनके अलग-अलग सर्किल रेट निर्धारित किए गए हैं। एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू किए जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

सबसे कम सर्किल रेट
नए सर्किल रेट में सबसे कम दाम चकेरी के जाना और त्रिलोकपुर गांव के हैं। इन क्षेत्रों में सबसे कम बढोतरी हुई है। यहां सर्किल रेट 35,000 से 58,000 रुपये वर्ग मीटर है। इसी तरह से कपिली गांव का 53,000 से 72,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट निर्धारित किया गया है।

शत्रु संपत्ति नई दरों पर बिकेगी
कानपुर शहर में शत्रु संपत्तियों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। सभी शत्रु संपत्तियों का वैल्यूएशन एक बार फिर किए जाने की तैयारी है। पुरानी शत्रु संपत्ति अब नई दरों पर बिकेंगी। नया सर्किल रेट जारी होने के बाद अब शत्रु संपत्ति की बिक्री एक अगस्त से नए रेट में किए जाने की योजना है। इसमें राम जानकी मंदिर, दारूलमौला, पायनियर टेनरी, जैसी शत्रु संपत्तियां शामिल हैं।

सर्किल रेट में 35 फीसदी की बढ़ोतरी
न्यू कानपुर सिटी की जमीन खरीद पर कोई असर नहीं होगा। इस पर फैसला किया गया है कि इसका अधिग्रहण होता रहेगा। कानपुर में सर्किल रेट वृद्धि मामाले में आईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन के मुताबिक 09 साल बाद सर्किल रेट में 35 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अभी भी सर्किल रेट बाजार मूल्य से काफी कम है। फिर भी शहर के लोगों को ध्यान में रखते हुए नई दरें प्रस्तावित की गई हैं।

शहर के प्रमुख इलाकों के सर्किल रेट (प्रतिवर्ग मीटर में)
  • जनरल गंज में वर्तमान सर्किल रेट 49,600 से 63,500 है, वहीं नया सर्किल रेट 65,000 से 83,000 है।
  • बिरहाना रोड का वर्तमान सर्किल रेट 49,700 से 63,500 है, वहीं, नया सर्किल रेट 65,000 से 83,000 है।
  • मालरोड का वर्तमान सर्किल रेट 49,600 से 63,500 है, वहीं, नया सर्किल रेट 65,000 से 83,000 है।
  • स्वरूप नगर का वर्तमान सर्किल रेट 52,000 से 56,000 है, नया सर्किल रेट 62,000 से 68,000 है।
  • बर्रा का वर्तमान सर्किल रेट 19,000 से 28,000 है, वहीं, नया सर्किल रेट 25,000 से 36,000 है।
  • गोविंद नगर का वर्तमान सर्किल रेट 27,900 से 44,100 है, वहीं, नया सर्किल रेट 38,000 से 65,000 है।
  • जूही का वर्तमान सर्किल रेट 14,200 से 24,200 है, वहीं नया सर्किल रेट 18,000 से 28,000 है।
  • लाजपत नगर वर्तमान सर्किल रेट 38,900 से 46,800 है, वहीं नया सर्किल रेट 51,000 से 65,000 है।
  • साकेत नगर का वर्तमान सर्किल रेट 21,000 से 32,000 है, वहीं, नया सर्किल रेट 27,000 से 42,000 है।

Also Read

86 करोड़ का बजट निर्धारित, ईवी चार्जिंग सेंटर समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

12 Sep 2024 09:10 PM

कानपुर नगर रूमा औद्योगिक क्षेत्र को एडवांस बनाने की तैयारी : 86 करोड़ का बजट निर्धारित, ईवी चार्जिंग सेंटर समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

यूपीसीडा राज्य के औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में कानपुर के प्रमुख औद्योगिक केंद्र रूमा औद्योगिक क्षेत्र को अटल औद्योगिक अवसंरचना मिशन के तहत आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। और पढ़ें