Kanpur News : डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, इलाज के लिए भटक रहे लोग

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, इलाज के लिए भटक रहे लोग
UPT | इलाज के लिए भटक रहे लोग

Aug 20, 2024 23:20

कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की रेप कर हत्या के बाद पूरे प्रदेश में हुई डॉक्टर की हड़ताल ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है। जिसका जीता जाता उदाहरण आज कानपुर में देखने को मिला है।

Aug 20, 2024 23:20

Kanpur News : कानपुर में डॉक्टरों की हड़ताल ने मरीजों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में चल रही इस हड़ताल ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर दिया है। इस हड़ताल के कारण कानपुर के राजकीय जेके कैंसर संस्थान में भी ओपीडी पूरी तरह से बंद है, और डॉक्टर मरीजों को देखने से इंकार कर रहे हैं। इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को भी बिना इलाज के वापस भेजा जा रहा है, जिससे मरीज और उनके परिवार के सदस्य दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल
गुरुवार को एक दुखद घटना में, गोपाल नगर निवासी 72 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता, जिन्हें गाल ब्लैडर के पास एक गांठ की समस्या थी, इलाज के लिए अपने दामाद निर्णय अग्रवाल के साथ जेके कैंसर अस्पताल पहुंचे। उनकी हालत बेहद गंभीर थी, और डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत बताई थी। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर, उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया और बताया गया कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं, इसलिए कोई इलाज नहीं किया जा सकता। यह सुनकर निर्णय अग्रवाल ने डॉक्टरों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। मजबूरन, उन्हें अपने ससुर को बिना इलाज के ही वापस घर ले जाना पड़ा।



अस्पतालों के बाहर तड़प रहे मरीज
यह सिर्फ एक उदाहरण नहीं है। शहर के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी यही हालात हैं। हड़ताल के चलते ओपीडी पूरी तरह से बंद है, और डॉक्टर किसी भी मरीज को देखने से इंकार कर रहे हैं। अस्पतालों के बाहर मरीज तड़पते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। डॉक्टरों की इस हड़ताल का आज छठा दिन है, और इस दौरान कई मरीजों की हालत बिगड़ चुकी है, लेकिन उन्हें कहीं भी समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। 

इलाज के लिए भटक रहे लोग
स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि मरीजों के परिजन इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन सभी अस्पतालों में एक ही जवाब मिल रहा है कि हड़ताल के कारण कोई इलाज नहीं हो सकता। कई मरीज तो अस्पताल के बाहर ही चबूतरों पर तड़पते नजर आ रहे

Also Read

अशोक सब्जी मसाले सहित 14 कंपनियों पर दर्ज होगा मुकदमा,जानें पूरा मामला

6 Oct 2024 02:29 PM

कानपुर नगर Kanpur News : अशोक सब्जी मसाले सहित 14 कंपनियों पर दर्ज होगा मुकदमा,जानें पूरा मामला

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अशोक मसाला समूह समेत सब्जी मसाला बनाने वाली 14 कंपनियों के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है। और पढ़ें