हल्द्वानी हिंसा के बाद : पुलिस आयुक्त ने संवेदनशील क्षेत्रों में की फुट पेट्रोलिंग

पुलिस आयुक्त ने संवेदनशील क्षेत्रों में की फुट पेट्रोलिंग
UPT | वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सड़कों पर उतरे

Feb 09, 2024 18:35

हल्द्वानी की घटना के बाद प्रदेश में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार खुद सड़क पर उतरे और फुट पेट्रोलिंग के जरिए शहर के हालात...

Feb 09, 2024 18:35

Short Highlights
  • हल्द्वानी की घटना के बाद कानपुर में हाईअलर्ट, पुलिस ने शहरियों में शांति व्यवस्था का कायम किया भरोसा 
  • माहौल खराब करने वाले अराजकतत्वों से सख्ती से निपटेगी कानपुर कमिश्नरेट पुलिस
Kanpur News : हल्द्वानी की घटना के बाद प्रदेश में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार खुद सड़क पर उतरे और फुट पेट्रोलिंग के जरिए शहर के हालात का जायजा लिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि पुलिस मुस्तैद है। अराजकतत्वों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। अगर उन्होंने हिमाकत की तो पुलिस बहुत सख्ती से उनसे निपटेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सड़कों पर उतरे
शुक्रवार को अखिल कुमार और कमिश्नरेट कानपुर के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ सड़क पर उतरे। शहर के  संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की। साथ ही विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनों से संवाद कायम किया। शहरी भी चाक-चौबंद, पुलिस बंदोबस्त देखकर, आश्वस्त होकर अपने कार्य जुटे रहे। पुलिस आयुक्त ने कहा, शहर में शांति है, आमदिनों की ही तरह चहल-पहल है। सतर्कता के मद्देजनर पुलिस अलर्ट है। पुलिस आयुक्त के साथ अपर पुलिस आयुक्त हरीश चन्दर, डीसीपी सेन्ट्रल आरएस गौतम, एड. डीसीपी सेन्ट्रल सन्तोष कुमार मीना और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

 यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद यूपी में हाई अलर्ट

सोशल मीडिया पर है पुलिस की पैनी निगाह
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की सोशल मीडिया खास निगाह लगाए हैं। असामाजिक और अराजकतत्व कोई अफवाह फैलाकर शहर का अमन-चैन न खराब कर दें। साइबर पुलिस और अन्य माध्यमों से अराजक तत्वों पर लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भ्रामक पोस्ट अथवा कोई अराजकता करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

 ऑपरेशन गरुड़ के तहत दर्ज हुई पहली रिपोर्ट,जाने क्या है ऑपरेशन गरुड़

5 Oct 2024 02:34 PM

कानपुर नगर Kanpur News: ऑपरेशन गरुड़ के तहत दर्ज हुई पहली रिपोर्ट,जाने क्या है ऑपरेशन गरुड़

मिशन शक्ति के फेज 5 की शुरुआत नवरात्रि से शुरू हो चुकी है। मिशन शक्ति के तहत इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऑपरेशन गरुड़ चलाया गया है।ऑपरेशन गरुड़ के तहत पहली रिपोर्ट भी कानपुर में दर्ज की गई है।यह पहली रिपोर्ट बर्रा थाने में दर्ज की गई है। और पढ़ें