शर्मनाक करतूतः पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां घर पहुंची बेटी को देखकर उड़े होश, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां घर पहुंची बेटी को देखकर उड़े होश, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 24, 2024 16:31

मैनपुरी में एक दरिंदे पांच साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया। बच्ची को गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त बच्ची घर में अकेले थी। उसके माता-पिता खेतों पर धान की रोपाई करने के लिए गए थे।

Jul 24, 2024 16:31

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर पांच साल की मासूम बच्ची घर में अकेले थी। गांव के ही एक युवक ने बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी मासूम बच्ची को लहुलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। खेत से जब मां वापस लौटी तो बच्ची की हालत देखकर कांप उठी। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

दन्नाहार थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी दंपति खेतों पर धान की रोपाई करने के लिए गए थे। घर पर उनकी पांच साल की बेटी अकेली थी। दोपहर के वक्त गांव का रहने वाला युवक घर में घुस गया। मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची चीखती चिल्लाती रही, लेकिन आसपास किसी के नहीं होने कारण उसे मदद नहीं मिल सकी।

पीड़िता का चल रहा इलाज
इसी बीच बच्ची की मां घर पहुंची, तो आरोपी युवक घर से बाहर निकल रहा था। मां जब घर के अंदर पहुंची, तो बेटी की हालत देखकर कांप उठी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। परिजनों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

तीन टीमों का किया गया गठन
एएसपी राहुल मिठास ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी जुटाई। एसपी विनोद कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें