Sisamau By-Election: समाजवादी पार्टी की कमजोर बूथों पर नजर, गठबंधन के वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा

समाजवादी पार्टी की कमजोर बूथों पर नजर, गठबंधन के वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा
UPT | राहुल गांधी-अखिलेश यादव

Oct 28, 2024 19:31

कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव को सपा और कांग्रेस के नेताओं ने चुनावी रणनीति तैयारी की है। सीसामऊ सीट के कमजोर बूथों पर इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता मोर्चा संभालेंगे। सपा और कांग्रेस ने मिलकर कमजोर बूथों की सूची तैयारी की है।

Oct 28, 2024 19:31

Short Highlights
  • सीसामऊ सीट पर सपा-कांग्रेस को महापौर, विधानसभा और लोकसभा में कम वोट मिले थे, उन बूथों पर वरिष्ठ नेताओं की टीम को लगाया जाएगा।
  • सपा और कांग्रेस के नेताओं की अगुवाई में बनाई जाएगी टीम।
  • वोट प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी।
Kanpur News: यूपी के कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हैं। समाजवादी पार्टी ने कमजोर बूथों पर चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं को सौंपने की रणनीति बनाई है। कमजोर बूथों की सूची तैयारी की गई है। जहां पर पिछले चुनाव में गठबंधन को कम वोट मिले थे। वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए नेताओं और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा रही है।

समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय तिलक हॉल पहुंचे। कांग्रेस और सपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। सपा के उपचुनाव प्रभारी सुनील साजन और विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए। चुनावी मुद्दे बताने के साथ ही चुनावी अभियान संचालन के लिए सुझाव भी मांगे गए। 

राजनीति को नफरत में तब्दील किया 
सपा नेताओं ने इरफान सोलंकी को जेल भेजने को बीजेपी का अन्याय बताया। इसे जनता के बीच मुद्दा बनाया जाएगा। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राम मनोहर लोहिया देश में शांति, सद्भावना भाईचारा की राजनीति को बढ़ावा दिया है, बीजेपी उसे गोडसे,नफरतऔर हिंसा की राजनीति में तब्दील कर दिया है।
 
वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में टीम करेगी काम 
सीसामऊ सीट के जिन बूथों पर कांग्रेस और सपा का महापौर, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन रहा है। उन बूथों पर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए गठबंधन दल के नेताओं की संयुक्त टीम काम करेगी। हर वार्ड में कार्यकर्ताओं की टीम होगी, जो किसी वरिष्ठ नेता की अगुवाई में काम करेगी। इंडिया गठबंधन का लक्ष्य उपचुनाव में बड़े मार्जन से जीत हासिल करना है।

Also Read