Kanpur News: दीपावली और छठ पूजा में होने वाली भीड़ को देखते है रेलवे विभाग ने किए विशेष इंतजाम,चलाई ये ट्रेन....

दीपावली और छठ पूजा में होने वाली भीड़ को देखते है रेलवे विभाग ने किए विशेष इंतजाम,चलाई ये ट्रेन....
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 28, 2024 19:10

दीपावली एवं छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिल्ली से जयनगर के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन वाया मिर्जापुर होकर चलेगी। दिल्ली से ये ट्रेन 30 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नवंबर को चलेगी।

Oct 28, 2024 19:10

Kanpur News: अगर आप दीपावली और छठ पूजा में त्यौहार मनाने के लिए घर जाने की सोच रहे है और ट्रेन में भीड़ देखकर आप परेशान है तो घबराने की जरूरत नही है।क्योंकि आपकी समस्या को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए है।दीपावली एवं छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिल्ली से जयनगर के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन वाया मिर्जापुर होकर चलेगी। दिल्ली से ये ट्रेन 30 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नवंबर को चलेगी।

जयनगर से चलेगी ट्रेन
इसी प्रकार जयनगर से ये ट्रेन 1 नवंबर, 4 नवंबर और 7 नवंबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04034 दिल्ली से रात 11.45 बजे, कानपुर सेंट्रल स्टेशन सुबह 6.05 बजे, प्रयागराज सुबह 8.50 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन दोपहर 12.35 बजे, बक्सर अपराह्न 1.40 बजे, आरा दोपहर 2.28 बजे, पटना जंक्शन दोपहर 3.20 बजे पहुंचेगी। मोकामा जंक्शन सायं 4.45 बजे, बरौनी सायं 6 बजे, दरभंगा रात 8.20 बजे और जयनगर रात 11 बजे पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 04033 जयनगर से सुबह 4 बजे रवाना होगी, मधुबनी 4.58 बजे, दरभंगा 5.50 बजे, पटना सुबह 10.50 बजे, आरा पूवार्ह्न 11.25 बजे, बक्सर दोपहर 12.10 बजे, प्रयागराज सायं 4.50 बजे, कानपुर सायं 7.30 बजे, दिल्ली रात 3 बजे पहुंचेगी।

नई दिल्ली-भागलपुर-नई दिल्ली

ये ट्रेन नई दिल्ली से 30 अक्टूबर, 2 नवंबर, 5 नवंबर को चलेगी जबकि भागलपुर से 31 अक्टूबर, 3 नवंबर एवं 6 नवंबर को चलेगी। ये ट्रेन भी वाया मिर्जापुर होकर चलेगी।
गाड़ी संख्या 04036 नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन सायं 6.50 बजे, प्रयागराज रात 10 बजे,  पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रात 00.50 बजे, बक्सर रात 1.50 बजे, आरा रात 2.45 बजे, दानापुर रात 3.30 बजे, पटना भोर 4.20 बजे पहुंचेगी। जमालपुर सुबह 8 बजे और भागलपुर सुबह 10  बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04035 भागलपुर से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। जमालपुर दोपहर 2.55 बजे, किउल सायं 4.25 बजे, पटना सायं 6.35 बजे, दानापुर सायं 7.25 बजे, आरा रात 8 बजे, बक्सर रात 8.50 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रात 10.20 बजे, प्रयागराज रात 1.25 बजे, कानपुर सेंट्रल स्टेशन सुबह 5.35 बजे आएगी। नई दिल्ली पूवार्ह्न 11.40 बजे पहुंचेगी।

छत्रपति शाहू जी महाराज-गोरखपुर

दीपावली, छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छत्रपति शाहू जी महाराज टर्मिनल, मुंबई से गोरखपुर के मध्य विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 01019 छत्रपति शाहू जी टर्मिनल से 28 अक्टूबर को सुबह 10.20 बजे रवाना होगी। दादर दोपहर 2.42 बजे, थाणे दोपहर 3.05 बजे, कल्याण 3.27 बजे, ईगतपुरी सायं 5.50 बजे, नासिक सायं 7 बजे, भुसावल रात 11.27 बजे, इटारसी सुबह 4.25 बजे, भोपाल सुबह 6.20 बजे, बीना सुबह 8.25 बजे, झांसी सुबह 10.35 बजे, उरई पूवार्ह्न 11.58 बजे, कानपुर सेंट्रल स्टेशन अपराह्न 2.50 बजे आएगी।लखनऊ सायं 5.50 बजे, बाराबंकी सायं 7 बजे, गोंडा रात 8.15 बजे, बस्ती रात 9.25 बजे, गोरखपुर रात 11 बजे पहुंचेगी।

30 अक्टूबर को गोरखपुर से होगी रवाना
गाड़ी संख्या 01020 गोरखपुर से 30 अक्टूबर को रात 00.45 बजे रवाना होगी। बस्ती रात 1.35 बजे, गोंडा रात 2.57 बजे, बाराबंकी सुबह 5 बजे, लखनऊ सुबह 6 बजे, कानपुर सेंट्रल स्टेशन सुबह 8.10 बजे पहुंचेगी। उरई सुबह 9.58 बजे, झांसी पूवार्ह्न 11.10 बजे, बीना दोपहर 1.45 बजे, भोपाल अपराह्न 3.45 बजे, इटारसी सायं 5.55 बजे, भुसावल रात 00.05 बजे, नासिक रात 3.57 बजे, कल्याण सुबह 7.22 बजे, थाणे सुबह 9.43 बजे, दादर सुबह 10.12 बजे और छत्रपति शाहू जी टर्मिनल सुबह 10.35 बजे पहुंचेगी।

सिकंदराबाद से गोरखपुर के लिए भी विशेष ट्रेन चलेगी। सिकंदराबाद से प्रत्येक मंगलवार को 29 अक्टूबर, 5 नवंबर और 12 नवंबर को चलेगी। इसी प्रकार गोरखपुर से ये ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 31 अक्टूबर, 7 नवंबर और 14 नवंबर को चलेगी।

Also Read

समाजवादी पार्टी की कमजोर बूथों पर नजर, गठबंधन के वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा

28 Oct 2024 07:31 PM

कानपुर नगर Sisamau By-Election: समाजवादी पार्टी की कमजोर बूथों पर नजर, गठबंधन के वरिष्ठ नेता संभालेंगे मोर्चा

कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव को सपा और कांग्रेस के नेताओं ने चुनावी रणनीति तैयारी की है। सीसामऊ सीट के कमजोर बूथों पर इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता मोर्चा संभालेंगे। सपा और कांग्रेस ने मिलकर कमजोर बूथों की सूची तैयारी की है। और पढ़ें