Kanpur News: डीबीएस कॉलेज में गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़चढ कर लिया हिस्सा

डीबीएस कॉलेज में गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़चढ कर लिया हिस्सा
UPT | डीबीएस कॉलेज

Oct 04, 2024 19:31

कानपुर के गोविंदनगर स्थित डी.बी.एस. कॉलेज में आज शुक्रवार को सांस्कृतिक समिति एवं आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे छात्र छात्राओं और शिक्षको ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया।

Oct 04, 2024 19:31

Kanpur News:कानपुर के गोविंदनगर स्थित डी.बी.एस. कॉलेज में आज शुक्रवार को सांस्कृतिक समिति एवं आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो अनिल कुमार मिश्रा  के द्वारा द्वीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से किया गया।

गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बता दें कि आज डीबीएस कॉलेज में सांस्कृतिक समिति एवं आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में आज शुक्रवार को गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रत्युष वत्सला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा एवं आई . क्यू.ए.सी. के समन्वयक प्रो. के. के .श्रीवास्तव उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अन्त में छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

ये लोग हुए पुरष्कृत
प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रगति त्रिपाठी,आकृति पांडेय,द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से आस्था अग्निहोत्री,विकास सागर एवं तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से सात्विक,अजीजुल हसन,चतुर्थ पुरस्कार जितेंद्र सिंह समुद्रे को प्रदान किया गया ।कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका डॉ.अर्चना शुक्ला, प्रो. प्रीति राठौर ,प्रो.मंजू अवस्थी,डॉ. रश्मि दुबे ,डॉ. हेमलता सांगुरी ,डॉ अनीता सिंह डॉ. रितेश यादव आदि उपस्थित रहीं।

Also Read