Kanpur News : नगर निगम कार्यालय में वार्ड 2 की जनता ने अनोखे ढंग से किया प्रदर्शन, जानें क्या थी मांग

नगर निगम कार्यालय में वार्ड 2 की जनता ने अनोखे ढंग से किया प्रदर्शन, जानें क्या थी मांग
UPT | नगर निगम पर अनोखा प्रदर्शन

Jul 05, 2024 17:27

कानपुर के नगर निगम कार्यालय में आज वार्ड 2 के लोगों ने जलभराव की समस्या को लेकर एक अनोखे अंदाज से प्रदार्शन कर नगर निगम को जगाने का प्रयास किया। सैकड़ों की तादात में पहुचे लोगों ने नगर निगम कार्यालय…

Jul 05, 2024 17:27

Kanpur News : कानपुर के नगर निगम कार्यालय में आज वार्ड 2 के लोगों ने जलभराव की समस्या को लेकर एक अनोखे अंदाज से प्रदार्शन कर नगर निगम को जगाने का प्रयास किया। सैकड़ों की तादात में पहुचे लोगों ने नगर निगम कार्यालय पहुंच कर ढोल बजाकर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन देख नगर निगम के अधिकारी मौके से फरार हो गए। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोग घन्टों नगर निगम कार्यालय में बैठकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए और अधिकारियों से मांग की अगर जल्द ही कार्यवाही नहीं हुई तो लगातार ऐसा प्रदर्शन जारी रहेगा।

वार्ड 2 में पिछले15 सालों से लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई
वहीं इस दौरान प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र पांडेय ने बताया कि मैं गोविंदनगर में रहता हूँ और बीजेपी का कार्यकर्ता हूँ। जितेंद्र ने बताया कि वार्ड 2 में पिछले 15 सालों से लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश में यह समस्या और बढ़ जाती है जिसके चलते लोगों को निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार इन समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी तरह का सफाई कार्य नगर निगम की तरफ से नहीं हुआ है। इसलिए आज हमलोग गोविंदनगर स्थित नगर निगम कार्यालय के जोन 5 में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने आये हैं और ढोल बजाकर नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखा है।हालांकि सैकड़ों की तादात में जैसे ही क्षेत्र की जनता अपनी मांगों को लेकर कार्यालय पहुचे तो नगर निगम के अधिकारी मौक़े से भाग निकले।

अधिकारी किसी के आदेश मानने को तैयार नहीं, कर रहे अपनी मनमानी 
जितेंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर का लंबा नाला है वह पूरी तरह से चोक पड़ा हुआ है, नालों के पत्थर टूटे हुए हैं।सालों से उसकी सफाई नहीं हुई जिसके चलते इलाके में जलभराव की समस्या है, लोगों के घरों में पानी भरा हुआ। महापौर प्रमिला पांडेय ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया है जहां नालों की सफाई नहीं हुई है उसको साफ कराया जाय। ताकि जलभराव की स्थित न हो इसके बाबजूद कोई भी अधिकारी किसी के आदेश मानने को तैयार नहीं है बल्कि अपनी मनमानी कर रहे हैं। इसलिए आज हम लोगों ने सैकड़ों की तादात में नगर निगम कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया है और मांग की है कि जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही हो।

नगर निगम अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते हुए दिखे
वहीं इस पूरे मामले पर जब जोनल इंचार्ज विनय प्रताप सिंह से मामले की जानकारी की तो उन्होंने बताया कि पूरा मामला एक्सईएन अतुल पांडेय की जानकारी में होने की बात कही, लेकिन जब उनसे मीडिया ने बात की तो वह भी मामले से अनजान हो गए और मामले को नकार दिया। बता दें कि नगर निगम अधिकारी एक दूसरे पर मामले की जानकारी का हवाला देते रहे और अपना पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दिए।

Also Read

सड़क के किनारे दौड़ लगा रहे तीन नाबालिगों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत दो की हालात गंभीर

6 Oct 2024 03:11 PM

फर्रुखाबाद Farrukhabad Accident: सड़क के किनारे दौड़ लगा रहे तीन नाबालिगों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत दो की हालात गंभीर

फर्रुखाबाद में सड़क किनारे दौड़ लगा रहे तीन नाबालिग दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालात गंभीर बनी हुई है। दोनों का उपचार लोहिया अस्पताल में चल रहा है। और पढ़ें