Kanpur News : बाबा के दाहिने हाथ अनिल के लिए बने कानपुर के हजारों शिष्य, तैयार किया आश्रम

बाबा के दाहिने हाथ अनिल के लिए बने कानपुर के हजारों शिष्य, तैयार किया आश्रम
UPT | कानपुर स्थित आश्रम

Jul 05, 2024 21:09

हाथरस कांड में 122 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहे साकार विश्व हरि उर्फ़ भोले बाबा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके बाद से पुलिस लगातार बाबा को खोजने में लगी है। वहीं बाबा के बारे में कुछ पता चला हो या न…

Jul 05, 2024 21:09

Kanpur News : हाथरस कांड में 122 लोगों की मौत के बाद से फरार चल रहे साकार विश्व हरि उर्फ़ भोले बाबा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके बाद से पुलिस लगातार बाबा को खोजने में लगी है। वहीं बाबा के बारे में कुछ पता चला हो या न चला हो लेकिन बाबा के कई रहस्य खुल कर आने लगे हैं। लेकिन पुलिस बाबा के हर जिले में बने आश्रमों में नजर बनाए हुए है। जिसके क्रम में दो दिन से पुलिस बिधनू स्थित बने आश्रम में जा रही है। इधर कानपुर जनपद के बिधनू के करसुई में खुले करोड़ों के आश्रम का अध्यक्ष अनिल तोमर भी आश्रम में ताला डालकर गायब है। सूत्रों की माने तो ये आश्रम पट्टे की जमीन पर बना हुआ है वहीं इसको बनाने में जितना भी रुपया व शारीरिक श्रम लगा है वो बाबा के शिष्यों द्वारा नल -नील बनकर किया गया है।

देखते ही देखते शिष्यों की संख्या बढ़ती गयी
साकार विश्व हरि उर्फ़ भोले बाबा की कानपुर में इंट्री 2010 के आस -पास हुई थी उसके बाद गल्लामंडी स्थित एक मैदान में उनके कानपुर के आयोजकों द्वारा सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाने लगा जहां देखते ही देखते तीन वर्षों के अंदर शिष्यों की संख्या बढ़ती गयी। सूत्रों के अनुसार कानपुर के कार्यक्रम आयोजकों में अनिल तोमर बाबा के कानपुर क्षेत्र का दाहिना हाथ बना और जब आयोजकों के बीच चंदे की रकम को लेकर विवाद हुआ तो भोले मंच से ही नौ दो ग्यारह हो गए लेकिन अनिल तोमर साकार विश्व हरि के साथ जुड़ा रहा और कानपुर के शिष्यों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही थी।

 6 साल बाद कानपुर जनपद के सजेती में सत्संग का आयोजन रखा
2013 के बाद बाबा ने 6 साल बाद कानपुर जनपद के सजेती में सत्संग का आयोजन रखा। बाबा की इतने सालों बाद वापसी के चलते लाखों शिष्य वहां पहुंचने लगे। इसी बीच बाबा के कानपुर जिले के राईट हैंड कहे जाने वाले अनिल तोमर ने बिधनू के करसुई गॉव के बाहर पट्टे की जमीन पर आश्रम बनाने का शिलान्यास किया और वहां हजारों शिष्य जो कि कानपुर व आस -पास के जिलों से थे उन्हें बुलाया और उनसे करोड़ों रुपये चंदा एकत्र करते हुए आश्रम को तकरीबन चार वर्षों में बनवा डाला।

सेवा के नाम पर हर महीने पैसा लेने का आरोप
बिधनू क्षेत्र के ही आश्रम से जुड़े शिष्य ने अपना नाम न छपाने की शर्त पर बताया की उनके गुरुदेव साकार विश्व हरि का कहना है वो किसी को भी एक रुपया न दें लेकिन बिधनू के करसुई में खुले आश्रम से जुड़े दस हजार से ज्यादा शिष्यों से अनिल तोमर द्वारा प्रति माह तीन सौ रुपये आश्रम के नाम पर लिए जाते हैं और उन्हें महीने में चार दिन यहां सेवा भी करनी पड़ती है। शुरुआत में बिधनू क्षेत्र के लोग भी इस आश्रम से जुड़े थे उनका आरोप है की आश्रम के अध्यक्ष अनिल तोमर द्वारा आये दिन उनसे चंदा माँगा जाता और मासिक शुल्क अलग से जिसके चलते वो इस आश्रम में नहीं जाते हैं और सीधा साकार विश्व हरि के मुख्य आश्रम पर जाकर अपनी सेवा देते हैं।

बिधनू पुलिस के पहुंचने के बाद से अनिल तोमर व उसके साथी ताला डालकर फरार
सूत्रों के अनुसार साकार विश्व हरि के करसुई स्थित आश्रम से कानपुर नगर -देहात व बुंदेलखंड क्षेत्र के पचास हजार से ज्यादा श्रद्धांलु जुड़े हुए जिनमें पचास प्रतिशत से ज्यादा लोग चार दिन की सेवा देने के साथ ही तीन सौ रुपये मासिक भी देते हैं अगर आकड़ा लगाया जाए तो महीने में तकरीबन 5 से 7 लाख व वर्ष में करीब एक करोड़ के आस -पास की कमाई आश्रम के अध्यक्ष अनिल के हाथों में जाती है। वहीं एक तरफ साकार विश्व हरि अपने शिष्यों से किसी भी चढ़ावे को लेकर मना करते थे लेकिन यहां पर ली जाने वाली राशि आखिर कहां जाती है और करोड़ों रुपये कमाने वाला ये आश्रम भारत सरकार को किसी तरह का टैक्स देता भी है या नहीं। फिलहाल बिधनू पुलिस के पहुंचने के बाद से अनिल तोमर व उसके साथी ताला डालकर फरार हैं।

Also Read

नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

8 Jul 2024 06:56 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

कानपुर में बारिश के दौरान लगातार इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें