जरा संभलकर : आज से दो दिन कानपुर की यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव, रूट प्लान देखकर ही निकलें

आज से दो दिन कानपुर की यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव, रूट प्लान देखकर ही निकलें
UPT | पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव।

Aug 31, 2024 02:22

कानपुर की यातायात व्यवस्था में 2 दिन के लिए बदलाव किया गया है। यह बदलाव पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए किया गया है। आपको बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है जो 30 और 31 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

Aug 31, 2024 02:22

Kanpur News : कानपुर की यातायात व्यवस्था में 2 दिन के लिए बदलाव किया गया है। यह बदलाव पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर किया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है जो 30 और 31 अगस्त को होगा। इसे लेकर यह रूट डायवर्जन किया गया है। परीक्षा के दिन रामादेवी की ओर से आने वाले और टाट मिल होते हुए घंटाघर जाने वाले तिपहिया यात्री वाहन सीधे नहीं जाएंगे। ये वाहन रेलवे ग्राउंड के सामने 300 मीटर पहले खड़े होंगे और सवारियों को उतारेंगे और चढ़ाएंगे। इसी तरह नया पुल से टाट मिल होते हुए घंटाघर जाने वाले तिपहिया यात्री वाहन सीधे नहीं जाएंगे। ये वाहन टाट मिल से बाएं मुड़कर झकरकटी पुल पर दाएं मुड़ेंगे। कोपरगंज तिराहा से मुड़कर घंटाघर पहुंचेंगे।
 
कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया
  • रामादेवी चौराहे से टाटमिल घंटाघर की ओर आने वाले ऑटो टेम्पो व ई-रिक्शा सीधे घंटाघर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन स्टेशन से मुड़कर फतेहगंज, रेलबाजार थाना यातायात भवन होते हुए वापस रामादेवी जाएंगे।
  •  किदवई नगर की ओर से टाटमिल होते हुए घंटाघर की ओर जाने वाले ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा सीधे घंटाघर नहीं जाएंगे।तिपहिया टाटमिल चौराहे से बाएं मुड़कर झकरकटी पुल होकर कोपरगंज तिराहा होते हुए घंटाघर जाएंगे।
  • सरसैया घाट से चेतना चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा यह डीएवी तिराहा से मधुबन होते हुए या ग्रीन पार्क से एमजी कॉलेज परेड होते हुए जाएंगे।
  • चेतना चौराहा से कोई भी वाहन सरसैया घाट की ओर नहीं जायेगा। ये वाहन चेतना चौराहा से दाहिने मुड़कर व्यायामशाला होकर मेघदूत से दाहिने मुड़कर या बायें मुड़कर सरसैया घाट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • मेघदूत आरबीआई से ई रिक्शा ऑटो विक्रम सीधे बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। यह तिपहिया यात्री वाहन आरबीआई से ही यू टर्न कर वापस जाएंगे।
  • परीक्षा से संबंधित वाहनों को छोड़कर सभी अधिवक्ताओं के वाहन या फरियादियों के वाहनों के साथ-साथ अन्य कोई वाहन ट्रेजरी कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर पार्क नहीं होंगे। ऐसे वाहन जीएनके इंटर कॉलेज ग्राउंड में या सरसैया घाट चौराहे से सरसैया घाट की तरफ पार्क होंगे। 
  • बकरमंडी ग्वालटोली चौराहा की ओर से एमजी कॉलेज अथवा कारसेट होते हुए कोई भी बस सीधे बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जाएगी। ऐसे वाहन एमजी कॉलेज ग्रीन पार्क होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। 
  • नरोना चौराहा फूल बाग की ओर से आने वाली बसें बड़ा चौराहा से चेतना चौराहा की ओर न जाकर कारसेट एमजी कॉलेज ग्रीन पार्क होकर अपने गंतव्य को जाएंगी। 
  • पनकी नहर से जो वाहन आएंगे वह सीएनजी पंप से दाएं मुड़कर बगिया क्रॉसिंग से गंतव्य को जा सकेंगे। 
  • भारी वाहन जैसे गैस पेट्रोल डीजल और स्कूल बसें आवास विकास चौकी से दाएं मुड़कर आवास विकास बगिया क्रॉसिंग से मुड़कर गंतव्य को जाएंगे। 
  • वहीं हमीरपुर से आने वाले मध्यम व भारी वाहन घाटमपुर होकर कानपुर नहीं जाएंगे। ये वाहन सजेठी, धर्मपुर बंबा, गजनेर मूसानगर होकर कानपुर जाएंगे। हमीरपुर से लखनऊ व पूर्वी यूपी जाने वाले भारी व हल्के वाहन घाटमपुर व चौडगरा होकर जाएंगे। 
  • नौबस्ता से हमीरपुर को जाने वाले भारी हल्के वाहन सीधे घाटमपुर की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन नौबस्ता से किसान नगर रायपुर से गजनेर होते हुए घाटमपुर हमीरपुर जाएंगे।
नो एंट्री पास भी रद्द माने जाएंगे
वहीं डीसीपी ट्रैफिक आईटीसी ने बताया कि 30 व 31 अगस्त को शहर सीमा में भारी हल्के वाहन भी नो एंट्री के समय नहीं आ पाएंगे। इस दौरान जिनके पास नो एंट्री पास भी जारी है वह भी रद्द माने जाएंगे।

Also Read

हादसे में 38 लोग घायल, 15 मिनट तक सात घरों में दौड़ता रहा हाई वोल्टेज करंट

19 Sep 2024 02:51 AM

कन्नौज कन्नौज में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सात घरों पर गिरा : हादसे में 38 लोग घायल, 15 मिनट तक सात घरों में दौड़ता रहा हाई वोल्टेज करंट

गुरसहायगंज कस्बे के सीमांत नगर में बुधवार शाम करीब सात बजे बारिश के दौरान लोग अपनों के घरों के अंदर थे। उसी दौरान नन्हे, अब्दुल गफ्फार, हसीब, वहीद, उस्मान, नौशाद व मोहम्मद नायाब के घरों के ऊपर से गुजरी एचटी बिजली लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। और पढ़ें