Snake Phobia : स्नेक फोबिया का शिकार हुआ विकास दुबे, सीएमओ की जांच टीम का दावा, 7 बार नहीं-एक बार सांप ने काटा

स्नेक फोबिया का शिकार हुआ विकास दुबे, सीएमओ की जांच टीम का दावा, 7 बार नहीं-एक बार सांप ने काटा
UPT | विकास दुबे

Jul 16, 2024 20:34

फतेहपु के विकास दुबे को स्नेक फोबिया हो गया है। उसे सात बार नहीं बल्कि एक बार सांप ने काटा है। ऐसा दावा सीएमओ ने किया है। सीएमओं ने जांच के लिए टीम का गठन किया है। जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 

Jul 16, 2024 20:34

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में एक सांप युवक की जान का दुश्मन बन बैठा है। विकास और उसके परिजनों की तरफ से दावा किया जा रहा था कि 40 दिनों में सांप ने 7 बार काटा है। इसके साथ विकास को सांप का सपना भी आया है। जिसमें उसने बताया कि 09वीं बार काटने से उसकी मौत हो जाएगी। यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। शासन ने भी सांप काटने के मामले को संज्ञान में लेने के साथ ही डीएम से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने जांच टीम गठित कर दी।

इस मामले में अब एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। सीएमओ का दावा है कि विकास को सात बार नहीं बल्कि एक बार सांप ने काटा है। इसके बाद उसे स्नेक फोबिया (सांपो का डर) का डर उसके मन में बैठ गया है। मलवा थाना क्षेत्र स्थित सौरा गांव निवासी विकास दुबे (24) को पहली बार 2 जून को सांप ने काटा था। इसकी पुष्टी जांच टीम ने भी की है। लेकिन इसके बाद छह बार सांप काटने का दावा करना स्नेक फोबिया से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

दो जून को पहली बार सांप ने काटा था
सोमवार को एसडीएम और सीएमओ उस प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर विकास का सांप काटने के बाद इलाज होता था। अस्पताल प्रशासन ने इलाज से जुड़े सारे रेकॉड दिखाए। विकास दो जून को पहली बार अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे एंटी स्नेक वेनम के प्रायर डोज दी गई थी। इसके साथ ही सर्पंदंश से जुड़कर एंटीबायोटिक देकर इलाज किया गया था।

जांच टीम को मिलीं असमानताएं
पहली बार सांप के काटने पर विकास चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा था। इसके बाद छह बार के इलाज में जांच टीम को बहुत सी असमानताएं मिलीं। जिसने सवाल खड़े कर दिए। एंटी वेनम दी तो गई है, लेकिन उसका डोज बहुत कम था। हर बार विकास 24 से 36 घंटे में ठीक होकर घर चला जाता था। जांच टीम ड्रग इंस्पेक्टर से भी राय ले रही है। यदि बिना सर्पदंश के एंटी वेनम दी गई है, तो इसका साइड इफेक्ट क्या होगा। जांच टीम विकास के घर पर भी जांच करने जाएगी। 

Also Read

बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से युवा अधिवक्ता की मौत, प्रतापगढ़ में शोक की लहर

9 Sep 2024 07:10 PM

प्रतापगढ़ Pratapgarh News : बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से युवा अधिवक्ता की मौत, प्रतापगढ़ में शोक की लहर

जिले के नेशनल हाइवे पर एक बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवा अधिवक्ता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। और पढ़ें