लखनऊ में सुबह भीषण हादसा : सहरी करने जा रही दो महिलाओं को कार ने रौंदा, टक्कर मारकर दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार

सहरी करने जा रही दो महिलाओं को कार ने रौंदा, टक्कर मारकर दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार
UPT | सहरी करने जा रही दो महिलाओं को कार ने रौंदा

Apr 02, 2024 10:38

लखनऊ में सुबह भीषण हादसा : सहरी करने जा रही दो महिलाओं को कार ने रौंदा, टक्कर मारकर दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार

Apr 02, 2024 10:38

Lucknow News : लखनऊ में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। सहरी करने जा रही दो महिलाओं को कार ने रौंद दिया। लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया और जमकर पीटा। दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मौके पर जमा भीड़ ने देर तक हंगामा काटा।

दुर्घटना सुबह 4 बजे निशातगंज मेट्रो सिटी कब्रिस्तान के पास हुई। शाहिदा बानो और शबनम सहरी के लिए निकली थीं। तेज रफ्तार सफेद कार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसे नाबालिग चला रहा था। कार दोनों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गई। शाहिदा और शबनम की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया। कई थानों की पुलिस के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। अधिकारियों ने परिजनों और लोगों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। 

खबर अपडेट हो रही है

Also Read

भाजपा सांसद ने केंद्रीय बजट की गिनवाई उपलब्धियां, अंधाधुंध टैक्स को लेकर रहे चुप

27 Jul 2024 01:46 PM

हरदोई Hardoi News : भाजपा सांसद ने केंद्रीय बजट की गिनवाई उपलब्धियां, अंधाधुंध टैक्स को लेकर रहे चुप

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भाजपा कार्यालय पर आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय बजट की उपलब्धियों का सिलसिलेवार वर्णन किया गया। और पढ़ें