जीत के बाद पहली बार सांसदों से मिले अखिलेश : कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, 2027 में यूपी में सरकार बनाने का दावा

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, 2027 में यूपी में सरकार बनाने का दावा
UPT | अखिलेश यादव

Jun 07, 2024 12:47

यूपी के लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओ को मिलने बुलाया है।

Jun 07, 2024 12:47

Lucknow News : यूपी के लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओ को मिलने बुलाया है। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद कई जीते हारे सांसद भी बधाई देने आये हैं। इस लोकसभा चुनाव के बाद सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 

अखिलेश पर जनता का भरोसा जीत का बड़ी कारण
सपा बैठक के दौरान सुल्तानपुर से लोकसभा सांसद रामभुआल निषाद ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जनता का भरोसा है। यह पार्टी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता और कार्यकर्ता अगले 2 साल तक लगातार मेहनत करेंगे और 2027 में प्रदेश में सपा को सत्ता में लाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में बहुत समस्या है। चीनी मिल का संचालन बहुत खराब है। मेनका गांधी के पास जनता जाती तो वह पर्ची पर लिखकर लाने को कहते थे। मुझे मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव लडने में कोई समस्या नहीं हुई। मैं योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ चुका हूं

अयोध्या में बीजेपी के खिलाफ मतदान हुआ
अयोध्या से समाजवादी पार्टी की जीत और भाजपा की हार पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, "सच्चाई यह है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में और भी अधिक सीटें हार जाती। मैं अयोध्या के लोगों को धन्यवाद देता हूं। आपने समय-समय पर अयोध्या का दर्द देखा होगा। उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया गया, उनके साथ अन्याय हुआ, उनकी जमीन बाजार मूल्य के बराबर नहीं ली गई, आपने उन पर झूठे मुकदमे लगाकर जबरन उनकी जमीन छीन ली... आपने एक पवित्र चीज के लिए गरीबों को बर्बाद कर दिया। इसलिए, मुझे लगता है कि अयोध्या और आसपास के इलाकों के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया।

Also Read

इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

7 Sep 2024 11:50 PM

लखनऊ लखनऊ हादसा : इमारत के गिरने की जांच करेगा एलडीए, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, 2011 में तैयार हुई थी बिल्डिंग

लखनऊ में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक 13 साल पुरानी इमारत अचानक गिर गई। इस घटना ने शहर के विकास और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें