Lucknow News : घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
UPT | मृतक पूनम रावत की फाइल फोटो।

Jun 11, 2024 12:54

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार की रात युवती खाना खाने के बाद सोने चली गई। मंगलवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर उसकी लाश मिली है। परिजनों की तहरीर...

Jun 11, 2024 12:54

Lucknow News : युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार की रात युवती खाना खाने के बाद सोने चली गई। मंगलवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर उसकी लाश मिली है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगिल से जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
राजधानी लखनऊ के जेहटा की रहने वाली 28 वर्षीय पूनम रावत की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूनम कश्यप का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे मिला। शव पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक की छोटी बहन नमिता ने बताया कि उसके पिता जेहटा चौराहे पर ठेला लगाते हैं। वह अस्पताल में नौकरी करती है। वह रात में 9:00 बजे अस्पताल चली गई थी। एक व्यक्ति ने बुआ के दामाद को बताया कि पूनम सड़क पर लेटी हुई है। मृतक के जीजा जब उसे देखने पहुंचे तो उसकी सांस नहीं चल रही थी। नमिता ने बताया कि पड़ोसियों से उसका विवाद चल रहा था, जो अक्सर जान से मारने की धमकी दिया करता था। 

जांच में जुटी पुलिस
दुबग्गा पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि हर एंगिल से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Also Read

कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

27 Jul 2024 09:09 AM

लखनऊ 🔴 UP Live Updates : कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, उत्तर प्रदेश पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें