Lucknow News : राजनाथ सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने पर लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम ने बांटी मिठाईयां

राजनाथ सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने पर लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम ने बांटी मिठाईयां
UPT | एक दूसरे को मिठाई खिलाते लोग।

Jun 10, 2024 01:27

कैंट मंडल के पदाधिकारियों और नेताओं ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजनाथ सिंह के साथ भारत वर्ष विकास की गति की ओर तेजी से बढ़ेगा। साथ ही साथ भ्रष्टचार का खात्मा भी होगा और भारत विश्व गुरु बनेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से राजनाथ सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

Jun 10, 2024 01:27

​​​​Lucknow News (Arslan Samdi) : लखनऊ के तीसरी बार सांसद चुनकर संसद पहुंचने वाले राजनाथ सिंह ने रविवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। राजनाथ सिंह के एक बार फिर से केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनने और शपथ लेने के दौरान लखनऊ में खुशी की लहर है। कैंट में रविवार शाम पटाखे फोड़कर हिंदू मुस्लिम ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जश्न मनाया।
 
राजनाथ की शपथ पर मुस्लिमों ने फोड़े पटाखे
कैंट मंडल 4 के महामंत्री और व्यापारी नेता अखिल ग्रोवर ने बताया कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री और राजनाथ सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने पर अपार खुशी है। इस खुशी को प्रकट करते हुए पटाखे फोड़ने के साथ-साथ मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई गई।

राजनाथ में दिखती है वाजपेई की छवि 
कैंट मंडल के पदाधिकारियों और नेताओं ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजनाथ सिंह के साथ भारत वर्ष विकास की गति की ओर तेजी से बढ़ेगा। साथ ही साथ भ्रष्टचार का खात्मा भी होगा और भारत विश्व गुरु बनेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से राजनाथ सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इस बार वह लगभग 1.50 लाख वोटों से विजयी हुए हैं। राजनाथ सिंह को लखनऊ से हिंदू मुस्लिम समेत सभी धर्मो के लोगों का समर्थन मिला है। लखनऊ में राजनाथ सिंह भाजपा के काफी लोकप्रिय नेता की तौर पर देखे जाते है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई से उनकी तुलना होती है। लखनऊ लोकसभा में राजनाथ सिंह के लिए मुस्लिम भी बड़े पैमाने पर साथ खड़ा रहता है और जनता के बीच से दूरी होने के बावजूद मुस्लिम तबके के नेता उनकी कमी को पूरा करते है।

ये लोग रहे मौजूद
इस खास मौके पर कैंट मंडल की अध्यक्ष रूपा देवी ,संतोष गुप्ता ,विभोर खत्री, राजेश कनौजिया, धीरज सिंह, संतोष अग्रवाल, विनोद कुमार और रितेश गुप्ता के साथ मोहम्मद मुश्ताक़ और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शादाब आलम मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Also Read

होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

7 Jul 2024 11:50 PM

लखनऊ बड़ा फैसला : होटल और कॉलेज चलाने वालों की जेब होगी और ढीली, यूपी सरकार लगाएगी तीन गुना टैक्स, आदेश जारी

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश नगर पालिका (भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर) नियमावली-2024 जारी कर दी है। इसके आधार पर अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी गृहकर की वसूली होगी। और पढ़ें