Lok Sabha Election 2024 : यूपी में जेपी नड्डा संभालेंगे मोर्चा, कुशीनगर, बलिया और रॉबर्ट्सगंज में करेंगे जनसभा

यूपी में जेपी नड्डा संभालेंगे मोर्चा, कुशीनगर, बलिया और रॉबर्ट्सगंज में करेंगे जनसभा
UPT | यूपी में जेपी नड्डा संभालेंगे मोर्चा

May 24, 2024 10:22

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार...

May 24, 2024 10:22

Lucknow News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज दोपहर एक बजे कुशीनगर जिले के किसान इंटर कालेज साखोपार में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो अपराह्न तीन बजे बलिया जिले के दुबहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा जीयर स्वामी यज्ञ स्थल जनारी में होगी। नड्डा यहां से राबर्ट्सगंज जिले के सोनभद्र का रुख करेंगे। वहां शाम 5ः05 बजे हाईडिल मैदान में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

कुशीनगर में करेंगे जनसभा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को कुशीनगर आएंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे किसान इण्टर कालेज साखोपार में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्य सभा सांसद संगीता यादव और आरपीएन सिंह भी मौजूद रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में जनसभा की सभी तैयारियां कर ली गई है।

बलिया में गरजेंगे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बलिया के अनाड़ी स्थित जीयर स्वामी यज्ञ स्थल जनसभा करेंगे। यहां पर वह जनता के बीच 3 बजे पहुचेंगे। जिसके बाद वे लोगों को संबोधित करेंगे और भाजपा को बहुमत के साथ जीताने की अपील करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बलिया एवं सोनभद्र में रहेंगे।

रॉबर्ट्सगंज में भरेंगे हुंकार
आपको बता दे की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुशीनगर और बलिया में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीधा सोनभद्र पहुंचेंगे। यहां पर वे शाम को 5 बजे लगभग पहचेंगे। जहां वह हाईडिल मैदान में रॉबर्ट्सगंज लोकसभा की जनता को संबोधित करेंगे।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें