लखनऊ पूर्वी सीट भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में भाजपा ने यहां ओपी श्रीवास्तव पर दांव लगाया। इंडिया गठबंधन की ओर से यहां से कांग्रेस के मुकेश चौहान मैदान में थे...
यूपी विधानसभा उपचुनाव : दो सीटों में बीजेपी तो दो पर सपा को मिली जीत, लखनऊ पूर्वी सीट पर भाजपा का वर्चस्व बरकरार
Jun 05, 2024 13:12
Jun 05, 2024 13:12
लखनऊ पूर्वी सीट पर भाजपा का वर्चस्व बरकरार
लखनऊ पूर्वी सीट भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में भाजपा ने यहां ओपी श्रीवास्तव पर दांव लगाया। इंडिया गठबंधन की ओर से यहां से कांग्रेस के मुकेश चौहान मैदान में थे। इस सीट पर वर्ष 2017 और 2022 में भाजपा से आशुतोष टंडन ही जीते थे। इस बार जनता ने पुनः ओपी श्रीवास्तव को जिताकर यह संदेश दे दिया कि भाजपा की इस परंपरागत सीट पर उसका जादू कम नहीं हुआ है।
ददरौल सीट पर भी भाजपा ने लहराया परचम
ददरौल सीट भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में भाजपा ने यहां से मानवेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद सिंह को मैदान में उतारा। (सपा) इंडिया गठबंधन ने उनके सामने बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे अवधेश वर्मा पर दांव लगाया। यहां अरविंद को योगी सरकार के कामकाज के साथ सहानुभूति वोट का भी फायदा मिला।
इन सीटों पर सपा ने मारी बाजी
दुद्धी (सुरक्षित) के भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को दुष्कर्म मामले में सजा होने के बाद अदालत से अयोग्य ठहराने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ। भाजपा ने संघ से जुड़े श्रवण गोंड पर तो सपा ने सात बार विधायक रहे विजय सिंह गोंड पर दांव लगाया। परिणाम 3208 वोटों के मामूली अंतर से सपा के पक्ष में रहा। सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन से खाली हुई बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा सीट पर समाजवादी पुनः जीत गए हैं। यहां सपा ने डॉ. शिव प्रताप यादव के बेटे राकेश कुमार यादव को उतारा था, जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक शैलेंश सिंह शैलू पर दांव लगाया। यहां राकेश यादव सहानुभूति वोट के सहारे अपनी सीट बचाने में सफल रहे।
उपचुनाव के नतीजे
- ददरौल -अरविंद कुमार सिंह (भाजपा)-105972, अवधेश कुमार वर्मा(सपा)-89177
- लखनऊ पूर्वी- ओपी श्रीवास्तव(भाजपा)-142948, मुकेश सिंह चौहान(कांग्रेस)-89061
- गैंसड़ी-राकेश कुमार यादव (सपा), 87120 शैलेश सिंह शैलू (भाजपा)-77683
- दुद्धी- विजय सिंह (सपा)-82787 , श्रवण कुमार (भाजपा)-79579
Also Read
6 Oct 2024 09:50 PM
महानगर इलाके में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। आरोपी कार चालक किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) का डॉक्टर वैभव अग्रवाल बताया जा रहा है। और पढ़ें