कांग्रेस नहीं भाजपा दूसरे दलों को करती है खत्म : अजय राय बोले- शिक्षण संस्थाओं का किया जा रहा दुरुपयोग

अजय राय बोले- शिक्षण संस्थाओं का किया जा रहा दुरुपयोग
UPT | अजय राय ने पत्रकारों से बात की।

Jul 15, 2024 23:46

अजय राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दूसरे दलों को खाने का काम बीजेपी करती है कांग्रेस नहीं। शिवसेना को किसने तोड़ा? असली को नकली और नकली और असली बनाया, यह बीजेपी का काम है।

Jul 15, 2024 23:46

Short Highlights
  • संविधान बदलने की बात करने वाले अपने नेताओं पर भाजपा ने क्यों नहीं की कार्रवाई
  • भाजपा को अब सपने में भी कांग्रेस पार्टी आ रही नजर
  • मोहर्रम में सड़कें खाली रहने जैसा बयान देकर क्या जताना चाहते हैं सीएम योगी
Lucknow News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय ने भाजपा पर शिक्षा का राजनीतिकरण और दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सहित अन्य आयोजन विश्वविद्यालयों में किए जाने पर सवाल उठाए और कहा कि पार्टी इससे क्या संदेश देना चाहती है। अजय राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के 'कांग्रेस के सपा को खा जाने' संबंधी बयान पर भी पलटवार किया और कहा​ कि ये काम भाजपा करती है, हमारी पार्टी नहीं। उन्होंने आरक्षण, संविधान के मुद्दे पर जनता को भ्रमित करने के ​भाजपा के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाजपा कार्यसमिति में दिए गए बयान का जिक्र कर कहा कि वह मोहर्रम में सड़कें खाली रहने जैसा बयान देकर क्या जताना चाहते हैं। 

कार्यसमिति में भाजपा को खुद पर करनी चाहिए थी बात
अजय राय ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी को अपने बारे में बोलना चाहिए था। उन्होंने 10 साल में क्या किया, वह आगे क्या करेंगे? केवल कमियां बताने से कुछ नहीं होता। उन्हें कमी तो बताई लेकिन अपने काम को लेकर कुछ नहीं कहा। 2014 से 2024 में क्या किया फिर 2017 से 2024 तक क्या काम किया। सारे पर्चे लीक हुए, किसी को नौकरी नहीं दी। महंगाई चरम पर जा रही है। केवल आप चीजों को घुमाने में लगे हुए हैं। वास्तव में भाजपा अपनी कमियों को दबाने का काम कर रही है। 

संस्थाओं का संघीकरण करने में लगी है भाजपा
अजय राय ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का बैठक स्थल डॉ. राम मनोहर लोहिया​ विधि विश्वविद्यालय को बनाए जाने पर भी सवाल उठाए और कहा​ कि ये खुद को पार्टी विथ डिफरेंस कहते हैं। लेकिन, उसका क्या यही मतलब है कि आपने सभी शिक्षण संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। क्या शिक्षण संस्थाओं में राजनीतिक कार्यक्रम होने चाहिए। काशी विद्यापीठ के अंदर आपने अभी श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन बनाया। भाजपा शिक्षण संस्थाओं का सभी विश्वविद्यालयों का पूरी तरह से राजनीतिकरण कर रही है, इसे बंद किया जाना चाहिए। कांग्रेस इसका का विरोध करती हैं। भाजपा विश्वविद्यालयों को बर्बाद कर रही है। संस्थाओं का संघीकरण करने में लगी है।

कांग्रेस नहीं भाजपा दूसरे दलों को करती है खत्म
अजय राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दूसरे दलों को खाने का काम बीजेपी करती है कांग्रेस नहीं। शिवसेना को किसने तोड़ा? असली को नकली और नकली और असली बनाया, यह बीजेपी का काम है। अजय राय ने प्रदेश में भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा नेताओं के वीडियो वायरल होने पर कहा कि पूर्व मंत्री मोदी सिंह का बयान सार्वजनिक रूप से आ गया, बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा का वीडियो सबके सामने है, आज सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी इसी तरह की भाषा बोली है। ये सच बयान करने के लिए काफी है।

यूपी में भाजपा में चल रहा घमासान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में यूपी में भाजपा में जबरदस्त घमासान चल रहा है। इनके डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी दु:खी हैं, उन्हें दर्द है, इसके लिए उन्हें गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहिए। अजय राय ने भाजपा के विपक्ष पर संविधान को लेकर लोगों को गुमराह करने के आरोप पर कहा कि यह खुद उनके लोगों ने बोला है। कर्नाटक में अनंत कुमार हेगड़े ने कहा था कि 400 प्लस दो, हम संविधान बदल देंगे। अयोध्या में लल्लू सिंह ने इसी तरह की बात बोली। मेरठ में अरुण गोविल ने क्या बोला, ये भी सभी को पता है। अगर गलत था तो भाजपा ने अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। इन्हें पार्टी से क्यों नहीं निकाला? इनका टिकट क्यों नहीं काटा?  इसका मतलब कि इनके मन में चोर था और वाकई में ये लोग ऐसा करना चाहते थे। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने ऐसा नहीं होने दिया, इस वजह से अब ये लोग आरोप लगा रहे हैं।

अयोध्या के बाद बद्रीनाथ भी हारे
अजय राय ने कहा कि भाजपा को अब सपने में भी कांग्रेस पार्टी नजर आ रही है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे साथ दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर हालत खराब है। ये निवेश के दावे पूरे भारत में कर रहे हैं। इनके हाथ से पहले अयोध्या गया, अब बद्रीनाथ भी गया। काशी भी ये घसीटते घसीटते लाए हैं काशी में पंचकोसी मार्ग भी धंस गया है। कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। 

निवेश के नाम पर झूठ बोल रही यूपी सरकार
अजय राय ने प्रदेश सरकार पर निवेश के नाम पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया और कहा कि सरकार का दावा है कि जितना पूरे भारत में निवेश हुआ है उसका 66 प्रतिशत यूपी में हुआ है। सरकार को बताना चाहिए कि पिछले पांच साल में प्रदेश में कितना निवेश हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट बता रही है कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं देश में 18वें स्थान पर हैं। उन्होंने अकबरपुर के विस्थापितों को बसाने के लिए सही इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि लोगों से पांच-पांच हजार की वसूली हो रही है। 

पार्टी की सदस्यता कराई ग्रहण 
अजय राय ने सोमवार को नीरज मौर्या प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत पूर्व जोन कोऑर्डिनेटर बसपा और हीरालाल भार्गव पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति तथा मोहम्मद सद्दिक अली आदि को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

Also Read

सपा ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अजीत प्रसाद पर लगाया दांव, आनंद सेन भी करेंगे प्रचार

25 Aug 2024 02:58 PM

लखनऊ UP By Election 2024 : सपा ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अजीत प्रसाद पर लगाया दांव, आनंद सेन भी करेंगे प्रचार

लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह फैजाबाद लोकसभा सीट पर सभी की नजरें थी और यहां यहां भाजपा को मिली हार के कारण समाजवादी पार्टी अब तक उस पर हमलावर बनी हुई है। उसी तरह अब अयोध्या की मिल्कपुर सीट भी हाईप्रोफाइल बन चुकी है। ये सीट भाजपा और सपा दोनों के लिए नाक का सवाल बन गई है। और पढ़ें