Lucknow News : अखिलेश यादव का आरक्षण को लेकर एक और राजनीतिक दांव, जानें कैसे मिलेगा सपा को फायदा

अखिलेश यादव का आरक्षण को लेकर एक और राजनीतिक दांव, जानें कैसे मिलेगा सपा को फायदा
UPT | अखिलेश यादव

Jul 26, 2024 21:28

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर एक और राजनीतिक दांव चल दिया है। इस बार उन्होंने 'संविधान-मानस्तंभ' की स्थापना की है।

Jul 26, 2024 21:28

Short Highlights
  • सपा प्रमुख ने की संविधान-मानस्तंभ' की स्थापना
  • सपा के राजनीतिक एजेंडे को​ मिलेगी मजबूती
Luckow News : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर एक और राजनीतिक दांव चल दिया है। इस बार उन्होंने 'संविधान-मानस्तंभ' की स्थापना की है। साथ ही 26 जुलाई को संविधान-मानस्तंभ' की स्थापना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। आरक्षण के मुद्दे पर उनका यह दांव उनके राजनीतिक एजेंडे को मजबूती और विभिन्न सामाजिक समूहों के समर्थन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह कदम सत्ता पक्ष को के लिए एक मजबूत संदेश हो सकता है कि वे सामाजिक न्याय के मुद्दों पर गंभीर और प्रतिबद्ध हैं।

आरक्षण को लेकरअखिलेश यादव का नया कदम
अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान बार-बार ये आरोप लगाए कि भाजपा 400 सीटें जीतकर सत्ता में आई तो संविधान और आरक्षण खत्म कर देगी। विपक्ष का यह दांव काम कर गया और यूपी में भाजपा की सीटें पिछली बार की तुलना में काफी कम हो गईं। इसका सबसे ज्यादा फायदा समाजवादी पार्टी को मिला और वह संसद में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक पार्टी के इतिहास में सबसे ज्यादा 37 सीटें हासिल कीं। ऐसे में अखिलेश यादव के संविधान-मानस्तंभ' की स्थापना के दांव को आरक्षण को लेकर उनके नए कदम के रूप में देखा जा रहा है।

सपा मुख्यालय में संविधान-मानस्तंभ' की स्थापना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय में 'संविधान-मानस्तंभ' की स्थापना की। इससे पहले सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘संविधान-मानस्तंभ’ की स्थापना: ‘आरक्षण दिवस’ 26 जुलाई को समाजवादी पार्टी ने ‘संविधान-मानस्तंभ’ की ‘स्थापना दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। क्योंकि इसी दिन महात्मा ज्योतिबा फुले जी द्वारा संकल्पित ‘आरक्षण’ को कोल्हापुर के परम आदरणीय-अनुकरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी अपने कोल्हापुर राज्य में लागू करके, आरक्षण का शुभारंभ किया था। अखिलेश यादव ने कहा कि ‘सामाजिक न्याय की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सद्प्रयासों से हमारे संविधान में एक जनाधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना और देश के लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत भी।’

विचार को सही में लागू करना सबसे बड़ा और प्रभावशाली उदाहरण
सपा प्रमुख ने कहा कि इसी परिप्रेक्ष्य में ‘संविधान-मानस्तंभ’ की स्थापना का इससे अधिक ऐतिहासिक अवसर और क्या हो सकता है, क्योंकि विचार को सही में लागू करना ही तो सबसे बड़ा और प्रभावशाली उदाहरण होता है, जो परम आदरणीय-अनुकरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने कर दिखलाया था। अखिलेश यादव ने कहा कि इसीलिए आज 26 जुलाई को सपा के लखनऊ स्थित मुख्यालय में एक सादगीपूर्ण समारोह में ‘संविधान-मानस्तंभ’ की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिसमें भारत के संविधान की एक प्रति की स्थापना होगी, जिससे ‘पीडीए-प्रकाशस्तंभ’ के रूप में ‘भारत का संविधान’ हमारे सामाजिक न्याय का मार्ग सदैव प्रकाशित और प्रशस्त करता रहे।


 

Also Read

महाविकास अघाड़ी से 12 सीटों की उम्मीद, अबू आजमी ने उठाई आवाज

18 Oct 2024 01:51 PM

लखनऊ महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सपा की बड़ी मांग : महाविकास अघाड़ी से 12 सीटों की उम्मीद, अबू आजमी ने उठाई आवाज

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी है... और पढ़ें