भाजपा के सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नए सदस्यों को जोड़ने के मामले में राज्य के अन्य विधायकों को पीछे छोड़ दिया है।
UP News : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निकले आगे
Oct 18, 2024 14:13
Oct 18, 2024 14:13
भाजपा नेताओं को नए सदस्य जोड़ने का टारगेट
भाजपा का यह सदस्यता अभियान पार्टी को और भी सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया गया है। देशभर में इस अभियान के तहत पार्टी ने व्यापक पैमाने पर नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अभियान में हिस्सा लेते हुए अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया। इसी तर्ज पर देशभर में भाजपा के नेताओं को नए सदस्य जोड़ने का टारगेट मिला। उत्तर प्रदेश की सूची में फिलहाल शीर्ष पर रहने वाले कुछ नेताओं के नाम सामने आए हैं।
सर्वाधिक सदस्य बनाने में शीर्ष विधायक ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान के तहत सबसे ज्यादा नए सदस्य जोड़ने वाले विधायक के रूप में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शीर्ष पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विधायक पंकज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद अजय कुमार सिंह, अमित सिंह चौहान, मुकेश चौधरी, बृजेश कुमार रावत, पंकज गुप्ता, अवधेश सिंह और सूची में नितिन अग्रवाल सबसे नीचे रहे।
एमएलसी में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा अव्वल
विधान परिषद सदस्यों की बात करें तो ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जसवंत सिंह सैनी, दयाशंकर मिश्र दयालु, नरेंद्र सिंह भाटी, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ हरि सिंह ढिल्लन, आशीष यादव और मुकेश शर्मा के नाम शामिल हैं।
लोकसभा सांसदों में भोला सिंह अव्वल
शीर्ष दस लोकसभा सांसदों की बात करें तो बुलन्दशहर सीट से भाजपा सांसद भोला सिंह सबसे अधिक सदस्य जोड़ने वाले नेता बने हैं। इसके अलावा कंवर सिंह तंवर, जगदंबिका पाल, अरुण गोविल, डॉ महेश शर्मा, डॉ आनंद कुमार गोंड, रमेश अवस्थी, करण भूषण सिंह, मुकेश राजपूत और कीर्ति वर्धन सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं राज्यसभा सांसदों में संजय सेठ, अरुण सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी, डॉ संगीता बलवंत, आरपीएन सिंह, दर्शना सिंह, बाबूराम निषाद और साधना सिंह के नाम सबसे ऊपर हैं।
पहले चरण में 6 करोड़ सदस्य पंजीकृत
भाजपा हर 6 साल में नए सदस्य जोड़ने का अभियान चलाती है। जिसमें सभी मौजूदा सदस्यों को भी पुनः पंजीकरण करना होता है। इस साल 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर पार्टी के सदस्यता अभियान 'संगठन पर्व' 2024 की शुरुआत की थी। पहले चरण में 2 सितंबर से 25 सितंबर तक नए नामांकन अभियान के तहत 6 करोड़ सदस्य पंजीकृत किए गए।
2 सितंबर को शुरू हुआ सदस्यता अभियान
भारतीय जनता पार्टी ने दो चरणों में सदस्यता अभियान चलाया। 2 सितंबर को शुरू हुए इस अभियान के पहले चरण में जनता ने जबरदस्त उत्साह दिखाया, जिसमें पहले ही दिन 47 लाख लोगों ने सदस्यता के लिए पंजीकरण कराया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में प्रत्येक ने 1 करोड़ से अधिक नए सदस्य जोड़े, जबकि गुजरात और असम ने क्रमशः 85 लाख और 50 लाख सदस्यों को पार्टी से जोड़ा। अभियान का दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर के बीच संपन्न हुआ।
Also Read
18 Oct 2024 03:02 PM
राजधानी में शुक्रवार को विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। और पढ़ें