अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर सपा ने गिनाए काम : कहा- सात साल में भाजपा ने सब कुछ किया बर्बाद

कहा- सात साल में भाजपा ने सब कुछ किया बर्बाद
UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव।

Jul 01, 2024 00:58

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले सात साल में सब कुछ बर्बाद कर दिया। इनकी सरकार एक भी विद्युत उत्पादन की इकाई नहीं लगा सकी और विकास को रोक दिया। राजनीतिक द्वेष भावना से काम किया जा रहा है।

Jul 01, 2024 00:58

Short Highlights
  • भाजपा सरकार में सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप
  • सपा के काम का श्रेय लेने की कोशिश
Lucknow News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। एक जुलाई को प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजिन किया गया है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी अखिलेश यादव सरकार के काम का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को अपना नाम देकर उसने श्रेय लेने का प्रयास किया जबकि हकीकत में उसने एक भी काम नहीं किया। भाजपा सरकार में सत्ता का दुरुपयोग हुआ, हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार और लूट हुई। 

नहीं लगाई एक भी बिजली इकाई
चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले सात साल में सब कुछ बर्बाद कर दिया। इनकी सरकार एक भी विद्युत उत्पादन की इकाई नहीं लगा सकी और विकास को रोक दिया। राजनीतिक द्वेष भावना से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) का काम रोककर और अवरोध पैदा कर लोकनायक के सम्मान को भी भाजपा सरकार ने अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

22 महीने में बना दी सबसे लंबी सड़क
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश सरकार में विश्व स्तरीय लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे, इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स सिटी, गोमती रिवर फ्रंट और उसके किनारे स्टेडियम व अन्य सुविधाएं विकसित की गईं। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अखिलेश यादव ने देश में पहली बार लड़ाकू विमान और मालवाही जहाज को सड़क पर उतार कर अपने विकास के विजन को पूरे देश और दुनिया के सामने रखने का काम किया। देश की सबसे बड़ी सड़क आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे को अखिलेश यादव ने रिकॉर्ड 22 महीने में बना दिया।

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 
अखिलेश यादव ने खेल के क्षेत्र में आधारभूत आधार ढांचे के विकास के लिए समाजवादी सरकार में शहीद पथ के किनारे स्पोर्ट सिटी की आधारशिला रखी। इस स्पोर्ट सिटी में बनाया गया अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम आज दुनिया में अपनी पहचान बन चुका है। यह अखिलेश यादव की देन है कि लखनऊ आज पूरी दुनिया में जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर और वर्ल्ड कप के मैच लखनऊ में हो रहे हैं। देश विदेश के खिलाड़ी और दर्शक लखनऊ आते हैं। अखिलेश यादव का ही विजन है कि आज लखनऊ में देश का पहला खेल शहर बनकर तैयार हो रहा है। इकाना स्पोर्ट सिटी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ-साथ इंटरनेशनल स्तर का फुटबॉल स्टेडियम, बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल समेत अन्य भी खेल हो सकेंगे। अब क्रिकेट के साथ-साथ लखनऊ कई अन्य खेलों में अंतरराष्ट्रीय मेजबानी करने को तैयार है।
 
भाजपा की संकीर्ण राजनीति का शिकार हो गई योजनाएं
चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव ने नदियों की सफाई की तरफ विशेष ध्यान दिया और गोमती नदी की सफाई कराकर उस पर रिवर फ्रंट बनाकर देश के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। गोमती के किनारों को हरा-भरा बनाने के साथ पर्यटन के लिए एक बेहतरीन स्थान बनाया गया। साथ-साथ युवाओं को खेलने के लिए क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया। अखिलेश यादव गोमती के किनारो को लंदन की टेम्स नदी की तरह विकसित करना चाहते थे। लेकिन, भाजपा सरकार में अखिलेश यादव की सभी विकास परियोजनाएं संकीर्ण राजनीति का शिकार हो गई। 

भाजपा का भ्रष्टाचार हो रहा उजागर
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार को ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदला, कैंसर संस्थान का नाम बदला, मेडिकल कॉलेज के नाम बदले, लेकिन कभी भी यह नहीं बताया कि यह सभी कार्य समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने कराये थे। मेट्रो जहां तक समाजवादी सरकार में चली थी, उससे आगे नहीं बढ़ी। साइकिल ट्रैक भाजपा राज में बर्बाद हो गए। वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से लेकर अयोध्या में हुए घटिया निर्माण कार्य भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं।             

Also Read

पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

3 Jul 2024 02:05 PM

लखनऊ Lucknow Crime: पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

पुलिस को जानकारी मिलते ही जांच शुरू की गई। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया गया और उनसे संपर्क कर मामले की जानकारी की गई। वाहन स्वामी पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट हुई है। और पढ़ें