NEET Paper Leak : अखिलेश यादव ने सुभासपा विधायक बेदी राम को बताया नीट पेपर लीक का सरगना, गिरफ्तारी की मांग

अखिलेश यादव ने सुभासपा विधायक बेदी राम को बताया नीट पेपर लीक का सरगना, गिरफ्तारी की मांग
UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव।

Jun 27, 2024 17:54

अखिलेश यादव ने कहा कि क्या अब और कोई सबूत चाहिए भाजपाइयों द्वारा प्रश्रय प्राप्त नेताओं के नैतिक पतन का, जो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं।

Jun 27, 2024 17:54

Short Highlights
  • सुभासपा विधायक की माननीयों के साथ तस्वीरें की जारी
  • कहा- भाजपा को वोट देने वाले पछता रहे
Lucknow News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेपर लीक मामले में एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जखनिया विधायक बेदी राम का वीडियो वायरल होने को लेकर सवाल उठाए हैं और सरकार पर कटाक्ष किया है। सपा अध्यक्ष ने विधायक को नीट पेपर लीक का सरगना करार देते हुए उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की है।

विधायक की तस्वीरों को लेकर कसा तंज
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर सुभासपा विधायक बेदी राम की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित अन्य मंत्रियों की तस्वीर का वीडियो साझा करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या अब और कोई सबूत चाहिए भाजपाइयों द्वारा प्रश्रय प्राप्त नेताओं के नैतिक पतन का, जो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं। ऐसे माता-पिता जिन्होंने भाजपा को वोट दिया है, आज न केवल पछता रहे हैं बल्कि भविष्य में कभी भी भाजपा को वोट न देने की कसम भी खा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने इसे शर्मनाक बताते हुए विधायक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। 

वीडियो वायरल होने के बाद बेदी राम विवादों में
दरअसल बेदी राम के खिलाफ पिछले दिनों दो वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक वीडियो में पर्चा लीक का आरोपी विजेंद्र बेदी राम को पर्चा लीक का सरगना बता रहा है। लगभग तीन महीने पुराने गाजीपुर के बताए गए दूसरे वीडियो में एक युवक बेदी राम से भर्ती करने के लिए दिए अपने रुपए मांग रहा है, जिस पर उनकी ओर से न केवल रुपए देने से इनकार किया जा रहा है, बल्कि तमाम भर्ती घोटाले में अपनी संलिप्तता भी खुले आम बताई जा रही है। वायरल वीडियो में सुभासपा विधायक बेदी राम यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वह पास कराने का पैसा लेते हैं, पेपर रद्द हो जाए तो इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। रिजल्ट निकला और हमारा काम खत्म। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी इसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

ओम प्रकाश राजभर का भी वीडियो सुर्खियों में
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) भी इस वीडियो के वायरल होने के बाद बैकफुट में है। बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को इसके बाद तलब किया। ओपी राजभर को जब सीएम दफ्तर से मिलने के लिए कहा गया तब वह विधानसभा में अपने कार्यालय से निकले। इस दौरान बेदीराम के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। बेदी राम सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के करीबी माने जाते हैं।

ओम प्रकाश राजभर बोले- बेदी राम के कई लाख चेला सरकारी नौकरी में
पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच ओम प्रकाश राजभर का भी पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने पार्टी विधायक बेदीराम के संबंध में बात करते हुए ये तक कह दिया कि इनके कई चेले हैं जो सरकारी नौकरी कर रहे हैं। इस वीडियो में ओम प्रकाश राजभर कह रहे हैं कि, 'किसी विभाग में नौकरी चाहिए..आपके परिवार, भाई, बच्चे या बच्ची को नौकरी चाहिए तो फॉर्म भरने के बाद कॉल लेटर आ जाए तो हमें कॉल कर लेना। निश्चित है जुगाड़ तो बना ही देंगे।' इसके बाद वो बेदी राम के संबंध में कहते हैं कि 'ये देखने में ही ऐसे लग रहे हैं, इनके कई लाख चेला लोग नौकरी कर रहे हैं। सबको इन्होंने ही नौकरी दी है। आप लोग भी मेहनत कर रहे हो तो आप बताओ कि आपको भी नौकरी चाहिए या नहीं।

Also Read

पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

3 Jul 2024 02:05 PM

लखनऊ Lucknow Crime: पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

पुलिस को जानकारी मिलते ही जांच शुरू की गई। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया गया और उनसे संपर्क कर मामले की जानकारी की गई। वाहन स्वामी पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट हुई है। और पढ़ें