अनुदेशकों का शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन : अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो, भाजपा पर बोला हमला

अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो, भाजपा पर बोला हमला
UPT | अखिलेश यादव

Aug 06, 2024 17:29

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अनुदेशकों के नियमितीकरण का वादा तो किया था, लेकिन उस पर...

Aug 06, 2024 17:29

Short Highlights
  • शिक्षा विभाग के अनुदेशकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया
  • अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिक्षा विभाग के अनुदेशकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अनुदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय के सामने एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में महिला अनुदेशक भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं, जिनमें से कुछ अपने बच्चों को भी साथ लेकर आईं। यह कदम उनकी नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन जैसी प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण उठाया गया है।

अखिलेश ने शेयर किया वीडियो
वहीं इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अनुदेशकों के नियमितीकरण का वादा तो किया था, लेकिन उस पर अमल नहीं किया। दरअसल, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया है। अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अनुदेशक’ भी हैं भाजपा के झूठे वादे के शिकार। भाजपा ने इनके नियमतीकरण का वादा तो किया था, पर कुछ किया नहीं। उन्होंने आगे लिखा है कि भाजपा की है ये पहचान, वादा करके न करते काम। 
समस्या का समाधान न होने से रोष
प्रदर्शनकारी अनुदेशकों का कहना है कि वे लंबे समय से इन मुद्दों पर पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को अनसुना किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी अनुदेशकों की मुख्य मांग उनका स्थायीकरण (परमानेंट) किया जाना है। उनका कहना है कि प्रदेश में कुल 27,555 अनुदेशक हैं, जिनकी नियुक्ति 2013 में हुई थी। इतने वर्षों बाद भी उन्हें मात्र 9,000 रुपये प्रति माह वेतन मिल रहा है। अनुदेशकों का आरोप है कि उन्होंने महानिदेशक से लेकर मंत्रियों तक अपनी समस्याएं रखी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।

ये भी पढ़ें- डीडीयूजी और एमएमएमयूटी के बीच समझौता : छात्रों को मिलेगा तकनीकी और साहित्यिक ज्ञान

आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं सुनी जाएंगी, वे अपना धरना जारी रखेंगे। उनका कहना है कि 2013 से उनका शोषण किया जा रहा है और अधिकारी समस्या का समाधान करने के बजाय सरकार को गुमराह कर रहे हैं। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तो वे अपने आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।  

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें