'हम बांट रहे हैं दाने, गाओ हमारे गाने...' : यूपी की नई सोशल मीडिया पॉलिसी पर अखिलेश यादव का तंज 

यूपी की नई सोशल मीडिया पॉलिसी पर अखिलेश यादव का तंज 
UPT | सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

Aug 29, 2024 02:23

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की नई सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर  बुधवार को एक कविता के जरिए इसको लेकर अपनी भड़ास निकाली है।

Aug 29, 2024 02:23

Short Highlights
  • सपा प्रमुख ने कहा-भ्रष्टाचार की थाली में झूठ परोस रही भाजपा  
  • नई सोशल मीडिया पॉलिसी को बताया भाजपाई घूस
Luckow News : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की नई सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बुधवार को एक कविता के जरिए इसको लेकर अपनी भड़ास निकाली है। इससे पहले सपा प्रमुख ने रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा था।

भ्रष्टाचार की थाली में झूठ परोस रही भाजपा 
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- हम बांट रहे हैं दानें, गाओ हमारे गानें जेल तुम्हारा घर है, अगर हुए बेगाने! यही है उप्र की भाजपा सरकार की नयी सोशल मीडिया पॉलिसी का सच। ये तरफदारी के लिए दी जाने वाली भाजपाई घूस है। भाजपा अपनी करतूतों पर परदा डालने के लिए सरकार के चरणों में पड़े रहने वाले, नए जमाने के चारण पैदा करना चाह रही है। भाजपा भ्रष्टाचार की थाली में झूठ परोस रही है। जनता के टैक्स के पैसे से आत्म प्रचार एक नए तरीक़े का भ्रष्टाचार है। निंदनीय!

यूपी में नई सोशल मीडिया पॉलिसी मंजूर
योगी सरकार की ओर से मंगलवार को कैबिनेट बैठक में उत्‍तर प्रदेश डिजिटल मीडिया नीति 2024 को मंजूरी दे दी गई है। इसमें सरकार के काम का प्रचार-प्रसार करने वालों को अब फॉलोअर्स के हिसाब से पैसा दिया जाएगा। हर महीने 30 हजार रुपए से लेकर 8 लाख रुपए तक देने का प्रावधान है। इसके तहत राष्‍ट्र विरोधी या आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर उम्र कैद तक की सजा हो सकती है।

रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने पर साधा था निशाना 
उत्तर प्रदेश में आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने के फैसले पर अखिलेश यादव ने मंगलवार को योगी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था भाजपा सरकार रेलवे स्टेशनों के सिर्फ नाम नहीं, हालात भी बदलें। और जब नाम बदलने से फ़ुरसत मिल जाएं तो रिकार्ड कायम करते रेल-एक्सीडेंट्स के हादसों के रोकथाम के लिए भी कुछ समय निकालकर विचार करें। 

Also Read

सात जिलों के डीएम समेत 13 आईएएस का तबादला, जानें कौन कहां गया 

14 Sep 2024 12:38 AM

लखनऊ यूपी में प्रशासनिक फेरबदल : सात जिलों के डीएम समेत 13 आईएएस का तबादला, जानें कौन कहां गया 

निधि गुप्ता को अमरोहा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। दिनेश को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। और पढ़ें