मुख्तार के बहाने भाजपा हमलावर : उप मुख्यमंत्री ने सपा और अखिलेश को बताया माफिया का रिश्तेदार, माफी मांगने की मांग

उप मुख्यमंत्री ने सपा और अखिलेश को बताया माफिया का रिश्तेदार, माफी मांगने की मांग
UPT | केशव प्रसाद मौर्य, मुख्तार अंसारी, ब्रजेश पाठक

Apr 23, 2024 16:31

मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्तार के मौत के बाद जांच के लिए परिवार ने कहा था, जिसके बाद जांच कराई गई। जांच पर सवाल-जवाब नहीं बनता।

Apr 23, 2024 16:31

Short Highlights
  • जांच रिपोर्ट आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है : मौर्य
  • हमारी सरकार में अधिकारियों को निर्देश है कि सही से जांच करें : ब्रजेश पाठक 

 

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी को लेकर एक बार फिर सियासत गर्म हो गई है। मंगलवार को मुख्तार अंसारी के मौत से जुड़ी विसरा रिपोर्ट सामने आई। जिसमें यह बात सामने आई हैं कि मुख्तार अंसारी की मौत जहर देने से नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गर्म हो गई है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और अखिलेश यादव पर सवाल उठाएं है। साथ ही अखिलेश से माफी मांगने कीअपील की है।

माफिया को माफिया कहने से अखिलेश को दिक्कत : मौर्य
मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्तार के मौत के बाद जांच के लिए परिवार ने कहा था, जिसके बाद जांच  कराई गई। जांच पर सवाल-जवाब नहीं बनता। ये सही है कि मुख्तार मौत हार्ट अटैक से हुई थी। लेकिन इस पर तुष्टिकरण करने वालों के मुंह ऊपर यह रिपोर्ट एक तमाचा है। अब आरोप लगाना फैशन हो गया है। अपने बयान में केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को माफिया का रिश्तेदार तक बता दिया। उन्होंने कहा कि अगर माफिया को माफिया कहते हैं तो अखिलेश यादव को मिर्ची लग जाती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। अब किस मुंह से वो इस पर बात करेंगे।
 
हमारी सरकार सही से जांच करती है : ब्रजेश पाठक 
मुख्तार अंसारी के विसरा रिपोर्ट पर सवाल पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार में अधिकारियों को निर्देश है कि सही और पक्षपात किए बिना सारी चीज़ों की जांच करें। दरअसल, मुख्तार की मौत के बाद परिवार वालों ने यह आरोप लगाया था कि उनकी मौत धीमा जहर देने से हुई है। इसलिए विसरा जांच करवाई गई थी। जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है। 

क्या होता है विसरा जांच
दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की मौत होने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाता है। लेकिन कई बार पोस्टमार्टम से हत्या के कारणों का पता नहीं चलता है। ऐसे केस में विसरा जांच की जाती है। इस जांच में विसरल पार्ट यानि आंत, दिल, किडनी, लीवर आदि अंगों का सैंपल लिया जाता है और उसकी जांच की जाती है। उसे ही विसरा जांच कहते हैं।

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें