भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू : उपचुनाव-मिशन 2027 और विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने की बनेगी रणनीति

उपचुनाव-मिशन 2027 और विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने की बनेगी रणनीति
UPT | भाजपा यूपी कार्यसमिति बैठक

Jul 15, 2024 01:03

भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र और यूपी को उसका ग्रोथ इंजन बनाना है। पिछले चुनाव में कुछ भ्रम फैलाया गया था उस भ्रम से बाहर निकालने का संदेश इस कार्यसमिति की बैठक से दिया जाएगा।

Jul 15, 2024 01:03

Short Highlights
  • चुनाव की तैयारियों सहित आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप होगा तय
  • जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं को देंगे भविष्य का लक्ष्य
Lucknow News :  भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में शुरू हो गई है। बैठक को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बैठक में शामिल होने पहुंच चुके हैं। इससे पहले सुबह से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पदाधिकारियों और अन्य नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बैठक में करीब 3600 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। 

कई राजनीतिक प्रस्ताव होंगे पारित
लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद ये प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक है, इसलिए इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बैठक में कई अहम राजनीतिक प्रस्ताव पारित होंगे, जिनके आधार पर पार्टी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर धरातल पर काम करेगी।  विधानसभा चुनाव के रोडमैप के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बैठक में तय की जाएगी। इसके अलावा उपचुनाव को लेकर रणनीति पर भी फैसला किया जाएगा। वहीं दिवगंत नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में पार्टी नेताओं ने हार को लेकर संविधान संशोधन मुद्दे सहित अन्य विषयों पर विपक्ष पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। माना जा रहा है कि इसे लेकर भी पार्टी कार्यसमिति की बैठक में फैसला कर सकती है। 

सुबह से ही पंजीकरण कराने पहुंचने लगे पदाधिकारी
भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर पूरा क्षेत्र पार्टी के झंडों और होर्डिंग्स से पटा हुआ है। बैठक स्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई है। बैठक में शामिल होने वाले लोग सुबह से ही पंजीकरण कराने पहुंचने लगे। पदाधिकारियों को आईडी कार्ड दिया गया है, जिसमें उनका नाम पता आदि लिखा गया है। 

विपक्ष के फैलाए भ्रम को दूर करने की बनेगी रणनीति
भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र और यूपी को उसका ग्रोथ इंजन बनाना है। पिछले चुनाव में कुछ भ्रम फैलाया गया था उस भ्रम से बाहर निकालने का संदेश इस कार्यसमिति की बैठक से दिया जाएगा। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या होने वाला है। लेकिन, कुछ चर्चाएं जरूर होंगी। लोकसभा चुनाव परिणामों के मद्देनजर आगे की रणनीति पर शायद चर्चा होगी।"

प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए यह बहुत अच्छा अवसर
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए यह बहुत अच्छा अवसर है। यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देने आ रहे हैं। राज्य कमेटी की बैठक के दौरान उनके विचारों को सुनना और प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करना हम सभी के लिए लाभकारी होगा। जब भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होती है तो जो राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक प्रस्ताव हैं और सामाजिक विषयों पर उन पर चर्चाएं होती हैं। स्वाभाविक है इस बैठक में भी चर्चा होनी हैं। 

छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता को मिलेगी ऊर्जा 
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बड़े काम करेगी, इसलिए यह बड़ा आयोजन है। भाजपा की यह सांगठनिक प्रक्रिया है जो चलती रहती है। भाजपा की कार्यसमिति की बैठक हमेशा होती है इससे कार्यकर्ताओं का बल बढ़ता है। हमारे छोटे से बड़े कार्यकर्ता को इससे ऊर्जा मिलेगी। इसी को लोकतंत्र कहते हैं। हमारी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है कि छोटे से बड़े कार्यकर्ताओं के सुझाव लेकर पार्टी नेतृत्व यदि किसी प्रकार का बदलाव करना चाहता है तो उसको अवसर मिलता है।

आगामी चुनाव जीतने को लेकर होगी चर्चा
भाजपा विधायक विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा की जैसे राष्ट्रीय समिति होती है ठीक वैसे देश के सभी राज्यों में प्रदेश समिति की बैठक होती है। इस दौरान हम आगामी उपचुनाव कैसे जीतें, इस पर रणनीति बनाएंगे और भविष्य की चुनावी रणनीति पर काम करेंगे। वहीं मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि हमें खुशी है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सीएम योगी और अन्य वरिष्ठ नेता इस बैठक में भाग ले रहे हैं। हमें उनका मार्गदर्शन मिलेगा। भाजपा मजबूती के साथ मिलकर काम करेगी।

Also Read

साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

18 Sep 2024 01:23 AM

रायबरेली Raebareli News : साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें