ऑथर Mazkoor Alam

UP Politics : बसपा ने सामाजिक परिवर्तन के लिए लोगों से जुड़ने की अपील की, जारी किया मिसकॉल नंबर

बसपा ने सामाजिक परिवर्तन के लिए लोगों से जुड़ने की अपील की, जारी किया मिसकॉल नंबर
Uttar Pradesh Times | Mayawati and Akash Anand

Jan 11, 2024 19:23

बसपा ने पहली बार मिसकॉल नंबर जारी कर लोगों से अनुरोध किया है कि वह सामाजिक परिवर्तन के लिए इस अभियान से जुड़े।

Jan 11, 2024 19:23

लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने कमर कस ली है। इस बार वह कुछ नए तरीके अपनाने जा रही है, जो उसने इतिहास में पहले कभी नहीं अपनाया। बसपा ने पहली बार मिसकॉल नंबर जारी कर लोगों से अनुरोध किया है कि वह सामाजिक परिवर्तन के लिए इस अभियान से जुड़े। यह नंबर मायावती के उत्तराधिकारी और उनके भतीजे आकाश आनंद ने जारी किया है। 
आकाश आनंद ने जारी किया नंबर
बसपा के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद की देखरेख में एक नया सोशल मीडिया सेल तैयार किया जा रहा है। बताया जाता है कि सेल का काम पूरा हो चुका है और उसे मायावती के जन्मदिन पर लॉन्च किया जा सकता है। गुरुवार 11 जनवरी की सुबह आकाश आनंद ने एक्स पर लिखा- ‘ना रुके हैं, ना रुकेंगे, सत्ता की ‘गुरु किल्ली’ लेकर रहेंगे। अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए, सामाजिक परिवर्तन के संघर्ष के लिए, देश में समतामूलक समाज बनाने के लिए हमें संगठित होना होगा। और ये आपसे शुरू होगा। इस मिशन से जुड़ने के लिए 9911278181 पर एक मिस्ड कॉल दीजिए और सीधे मुझसे जुड़िए।’

Also Read

डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

6 Oct 2024 10:25 AM

लखनऊ Lucknow News : डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

सरोजनीनगर के भटगांव में हुए डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश दोषी पाए गए हैं। इस मामले में उन पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे थे। और पढ़ें