लखनऊ से हवाई उड़ानों से सफर करने वाले लोगों के लिए यह बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अमौसी एयरपोर्ट के रेनवे की मरम्मत के चलते 18 अप्रैल...
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट : 11 जुलाई तक रात की नहीं मिलेगी कोई फ्लाइट, जानिए क्या है इसका कारण
Mar 14, 2024 16:07
Mar 14, 2024 16:07
बता दें कि एयरपोर्ट अथारिटी को दी गई जानकारी के मुताबिक निजी प्रबंधन रात के समय हवाई पट्टी पर मरम्मत का काम होगा। रनवे से जुड़े काम भी कराए जाएंगे। रात की फ्लाइटें बंद होने से कई उड़ानों की समय सारिणी में बदलाव होना तय है। दरअसल रात के समय में करीब आधा दर्जन उड़ानें हैं जिनको दिन के समय समायोजित किया जाएगा।
घट सकती हैं उड़ानें
सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल-3 बनने के बाद कुछ नई उड़ानें जोड़ी जानी थीं। लेकिन रनवे रात में बंद होने से कुछ उड़ानों को निरस्त करना पड़ सकता है। इसके पीछे कई परिचालन कारण हैं।
Also Read
19 Sep 2024 11:22 PM
योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें