UP News : मुख्य सचिव मनोज सिंह ने दिल्ली में अमित शाह और राजनाथ सिंह से की मुलाकात, जानें किस बात पर हुई चर्चा

मुख्य सचिव मनोज सिंह ने दिल्ली में अमित शाह और राजनाथ सिंह से की मुलाकात, जानें किस बात पर हुई चर्चा
UPT | मुख्य सचिव मनोज सिंह केंद्रीय मंत्री अमित शाह-राजनाथ सिंह से मुलाकात करते हुए।

Aug 14, 2024 23:22

मुख्य सचिव मनोज सिंह ने बताया कि इस अवसर पर गृह मंत्री को उत्तर प्रदेश में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Aug 14, 2024 23:22

Lucknow News : मुख्य सचिव मनोज सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ​ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। मनोज सिंह चीफ सेक्रेटरी बनाए जाने के बाद पहली बार दिल्ली में गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने   यूपी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

यूपी सरकार की अहम योजनाओं को लेकर दिया अपडेट
मुख्य सचिव मनोज सिंह ने बताया कि इस अवसर पर गृह मंत्री को उत्तर प्रदेश में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि चीफ सेक्रेटरी ने गृह मंत्री को यूपी में उनके विभाग से जुड़े अहम विषयों को लेकर अपडेट दिया। वहीं उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर जानकारी दी। राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। बताया जा रहा है कि इस वजह से मुख्य सचिव ने उन्हें लखनऊ के विकास प्रोजेक्ट और जनसुविधाओं वाली योजनाओं की ताजा स्थिति से अवगत कराया। मुख्य सचिव ने दोनों मंत्रियों का आभार जताया है। 

योगी सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने में जुटे हैं चीफ सेक्रेटरी मनोज सिंह
मनोज सिंह ने जुलाई में चीफ सेक्रेटरी का पद संभाला है। दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने के बाद उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। इसे लेकर काफी चर्चा हुई। दरअसल दुर्गा शंकर को तीन बार सेवा विस्तार मिलने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसके बाद उन्हें चौथी बार इस पद की जिम्मेदारी न सौंपकर मनोज सिंह को कुर्सी पर बैठाया गया। मनोज सिंह पहले से इस रेस में सबसे आगे थे। वहीं अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद से वह सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं वाली कई अहम योजनाओं की मॉनीटरिंग मुख्य सचिव मनोज सिंह स्वयं कर रहे हैं। 

निवेश प्रोजेक्ट सहित कुंभ 2025 पर फोकस
यूपी में निवेश की दृष्टि से अहम प्रोजेक्ट को लेकर भी मुख्य सचिव सजग हैं और इसे उन्होंने अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। करीब दस लाख करोड़ की परियोजनाओं को लेकर जमीन अलॉट करने की दिशा में उन्होंने फोकस किया है। साथ ही अगले वर्ष आयोजित होने वाले प्रयागराज कुंभ को लेकर भी कई बड़े प्रोजेक्ट तेजी से पूरा करने के लिए वह अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं।

कई मामलों में आगे आकर संभाला मोर्चा
मुख्य सचिव कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मोर्चे पर पद संभालने के बाद से ही बेहद एक्टिव हैं। हाथरस में श्रद्धालु भगदड़ कांड में वह मामले की जांच पड़ताल और स्थिति का जायजा लेने के लिए तत्काल डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस के मामले में भी विरोध तेज होने के बाद उन्होंने स्थिति को संभाला। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से उनकी मुलाकात के बाद डिजिटल अटेंडेंस को स्थगित कर दिया गया। मुख्य सचिव ने कमेटी बनाकर समस्या के निस्तारण के आदेश दिए। इसी तरह योगी सरकार के रोजगार मिशन को लेकर भी वह गंभीरता से काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इन तमाम विषयों को लेकर उन्होंने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों को ताजा स्थिति से अवगत कराया। 

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें