ऑथर Mazkoor Alam

Chief Secretary of UP : दुर्गा शंकर मिश्रा को मिला तीसरा कार्यकाल, 30 जून 2024 तक देंगे सेवा

दुर्गा शंकर मिश्रा को मिला तीसरा कार्यकाल, 30 जून 2024 तक देंगे सेवा
Uttar Pradesh Times | Chief Secretary of UP Durga Shankar Mishra

Dec 31, 2023 17:18

दुर्गा शंकर मिश्रा की सेवा अवधि अब 30 जून 2024 तक होगी। केंद्र सरकार ने उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए सेवानिवृत्ति से ठीक पहले 30 दिसंबर 2021 को उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया था। तब से दुर्गा शंकर मिश्रा इस पद पर बने हुए हैं और उन्हें तीसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है।

Dec 31, 2023 17:18

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की सेवा का एक बार फिर विस्‍तार किया गया है। यह तीसरी बार है, जब उनको सेवा विस्तार मिला है। इसी साल 31 दिसंबर को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन पहले मुख्य सचिव के सेवा विस्‍तार पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का तीसरे सेवा विस्तार में 6 माह का कार्यकाल बढ़ाया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शनिवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर राज्य सरकार को भेज दिया। 

30 जून 2024 तक रहेगा उनका कार्यकाल
दुर्गा शंकर मिश्रा की सेवा अवधि अब 30 जून 2024 तक होगी। केंद्र सरकार ने उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए सेवानिवृत्ति से ठीक पहले 30 दिसंबर 2021 को उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया था। तब से दुर्गा शंकर मिश्रा इस पद पर बने हुए हैं और उन्हें तीसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है। वह अपना योगदान इसी पद पर अगले छह महीने तक जारी रखेंगे।

मूल रूप से मऊ जिले के हैं मिश्रा
दुर्गा शंकर मिश्रा केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दे चुके हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। इनकी पढ़ाई-लिखाई भी उत्तर प्रदेश में ही हुई है। आईआईटी कानपुर से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टन सिडनी से उन्होंने एमबीए किया है। मिश्रा ने चेक के नीदरलैंड के हेग स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी कर रखा है। 

केंद्र में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी
दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मिश्रा केंद्र में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इन्हें 2021 और 2022 दिसंबर में उन्हें एक-एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। 31 दिसंबर साल 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। इससे पहले केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को और छह महीने का तीसरा सेवा विस्तार दे दिया है। अब वह 30 जून 2024 तक अपनी सेवा देंगे। दुर्गा शंकर मिश्रा केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दे चुके हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। इनकी पढ़ाई-लिखाई भी उत्तर प्रदेश में ही हुई है। आईआईटी कानपुर से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टन सिडनी से उन्होंने एमबीए किया है। मिश्रा ने चेक के नीदरलैंड के हेग स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी कर रखा है। 
 

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें