Lucknow News : यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में आज से शुरू होंगी कक्षाएं, 10 मिनट पहले पहुंचे शिक्षक

यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में आज से शुरू होंगी कक्षाएं, 10 मिनट पहले पहुंचे शिक्षक
UPT | schools reopening

Jul 02, 2024 01:02

सोमवार से सुबह 7:30 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी और दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके अनुसार शिक्षकों को शिक्षण कार्य शुरू होने से 10 मिनट पहले विद्यालय पहुंचना अनिवार्य है।

Jul 02, 2024 01:02

Short Highlights
  • सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी कक्षाएं
  • 50% से अधिक छात्रों के पास नई पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं
Lucknow News : गर्मी की छुट्टियों के बाद, सोमवार से माध्यमिक विद्यालयों में कक्षाएं पुनः सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, स्थिति कुछ और ही है क्योंकि 50% से अधिक छात्रों के पास नई पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं। इसके परिणामस्वरूप, विद्यार्थी फिलहाल बिना पुस्तकों के ही पढ़ाई करने के लिए मजबूर होंगे। 

बच्चों के पास किताबें उपलब्ध नहीं
राजधानी में माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े 55 सरकारी, 100 अनुदानित और 600 से अधिक निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जहां 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। निजी शिक्षण संस्थानों के अधिकांश छात्रों ने खुद ही किताबें प्राप्त कर ली हैं, लेकिन सरकारी और अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 50% से अधिक छात्रों के पास किताबें नहीं हैं।

निरीक्षक राजेश कुमार ने जानकारी दी 
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों में किताबें पहुंचा दी गई हैं और जिन्हें अब तक किताबें नहीं मिली हैं, उन्हें शिक्षण कार्य शुरू होते ही उपलब्ध कराई जाएंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत अप्रैल में ही हो जाती है और इस समय तक सभी छात्रों को किताबें मिल जानी चाहिए थीं। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण किताबें छात्र-छात्राओं तक नहीं पहुंच पाई हैं।

शिक्षक स्कूल खुलने से 10 मिनट पहले आएंगे
माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार से सुबह 7:30 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी और दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय संचालकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके अनुसार शिक्षकों को शिक्षण कार्य शुरू होने से 10 मिनट पहले विद्यालय पहुंचना अनिवार्य है। विभाग के अनुसार, विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो जुलाई तक चलेगा। 

Also Read

पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

3 Jul 2024 02:05 PM

लखनऊ Lucknow Crime: पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने फिर की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा

पुलिस को जानकारी मिलते ही जांच शुरू की गई। गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाया गया और उनसे संपर्क कर मामले की जानकारी की गई। वाहन स्वामी पीयूष मिश्रा ने बताया कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट हुई है। और पढ़ें