रचा इतिहास : पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई
UPT | हॉकी टीम को सीएम योगी ने दी बधाई।

Aug 12, 2024 18:37

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। 52 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर विजय प्राप्त की है। सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई।

Aug 12, 2024 18:37

Short Highlights
  • ओलंपिक में 52 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर प्राप्त की विजय
  • मुख्यमंत्री ने टीम और देशवासियों को दी बधाई, टीम का विजयरथ निरंतर जारी रहने की भी की कामना
  • सीएम योगी ने इस ऐतिहासिक विजय को हर भारतीय की विजय करार दिया
Lucknow News : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में अपने आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ओलंपिक में 52 साल में पहली विजय है। इस ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय टीम और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भारतीय टीम के विजयरथ के निरंतर जारी रहने की भी कामना की। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। 52 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर विजय प्राप्त की है। सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई। ये ऐतिहासिक विजय हर भारतीय की है। विजय का यह क्रम ऐसे ही चलता रहे। जय हिंद।" उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक गेम्स में हराया है। भारतीय टीम पहले ही पेरिस ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है और इस बड़ी जीत के साथ उसके ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीतने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

Also Read

गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत पर 20 सितम्बर को आएगा फैसला

19 Sep 2024 10:24 PM

लखनऊ Lucknow News : गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत पर 20 सितम्बर को आएगा फैसला

दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शुक्रवार को फैसला आएगा। और पढ़ें