कांग्रेस महासचिव के.सी वेणुगोपाल का बयान : कहा- 'हम अमेठी और रायबरेली जीत रहे हैं, कम मतदान होना भाजपा की हार का इशारा' 

कहा- 'हम अमेठी और रायबरेली जीत रहे हैं, कम मतदान होना भाजपा की हार का इशारा' 
UPT | के.सी वेणुगोपाल

May 17, 2024 17:22

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जैसा राहुल गांधी कह रहे हैं, बिलकुल वैसा ही है। भारतीय जनता पार्टी 150 से ज्यादा सीटें नहीं जीत रही है। उन्होंने आगे जोड़ा कि राहुल गांधी देशभर में घूम रहे हैं, उन्हें इस बात का अंदाजा है।

May 17, 2024 17:22

Short Highlights
  • कम मतदान से कांग्रेस पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा : वेणुगोपाल
  • भाजपा सरकार के पक्ष में कोई लहर नहीं है : कांग्रेस महासचिव
Lucknow News : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में 4 चरणों का मतदान समाप्त हो गया है। 20 मई को प्रदेश की 14 सीटों पर चुनाव होना है। जिसमें अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट भी शामिल है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने दोनों सीटों को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी दोनों ही सीट जीतने जा रही है।

हम दोनों सीट जीत रहे हैं - वेणुगोपाल 
लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान के.सी वेणुगोपाल ने अमेठी और रायबरेली सीट के बारे में बोलते हुए कहा कि इन दोनों सीट पर कांग्रेस पार्टी जीत रही है। जनता अब भाजपा की तरफ ना देखकर कांग्रेस की ओर देख रही है। जनता का मूड इंडिया गठबंधन के साथ है।
 
बीजेपी 150 से ज्यादा सीट नहीं जीतेगी
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जैसा राहुल गांधी कह रहे हैं, बिलकुल वैसा ही है। भारतीय जनता पार्टी 150 से ज्यादा सीटें नहीं जीत रही है। उन्होंने आगे जोड़ा कि राहुल गांधी देशभर में घूम रहे हैं, उन्हें इस बात का अंदाजा है। इसलिए वो ये बात कह रहे हैं। राहुल गांधी जनता के मूड को अच्छे से समझ रहे हैं। इंडिया गठबंधन दिल्ली में सरकारबनाएगी।

कम मतदान से हमें कोई नुकसान नहीं - के.सी वेणुगोपाल
कम मतदान के सवाल पर कांग्रेस महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बल्कि ये इस बात की ओर इशारा है कि भाजपा सरकार के पक्ष में कोई लहर नहीं है।

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें