Lucknow News : दीपोत्सव पर बाजार में उमड़ी भारी भीड़, 3 नवंबर तक शहर में यातायात बदलाव, जानें डिटेल

 दीपोत्सव पर बाजार में उमड़ी भारी भीड़, 3 नवंबर तक शहर में यातायात बदलाव, जानें डिटेल
UPT | दीपोत्सव पर शहर में खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़

Oct 28, 2024 10:06

हजरतगंज क्षेत्र में लीला सिनेमा रोड से आने वाले वाहन बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से सहारा मॉल की दिशा में जा सकेंगे, और सप्रू मार्ग से वाहन सहारागंज मॉल या शाहजनफ रोड से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।

Oct 28, 2024 10:06

Lucknow News : दीपोत्सव के चलते 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक शहर के प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात में बदलाव का निर्णय किया है। 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी व छोटी दीपावली, 31 अक्टूबर को बड़ी दीपावली, 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भैया दूज का त्योहार मनाया जायेगा। इस दौरान सड़कों पर भारी आवाजाही के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा और यातायात का सुगम संचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

चौक और सआदतगंज क्षेत्र में डायवर्जन
हैदरगंज-सआदतगंज से आने वाले तीन पहिया वाहन और विक्रम टैम्पो नक्खास तिराहा से नादान महल रोड होते हुए अमीनाबाद की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें नक्खास तिराहा से मेडिकल क्रास, मेडिकल कॉलेज चौराहा और शाहमीना तिराहा होते हुए जाने का मार्ग दिया गया है।



महानगर क्षेत्र के लिए यातायात मार्गदर्शन
  • पॉलिटेक्निक चौराहे से भूतनाथ मार्केट की ओर जाने वाले वाहन भूतनाथ तिराहे से दाहिनी ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि उन्हें लेखराज मार्केट चौराहे से नीलगिरी चौराहे होकर यात्रा करनी होगी।
  • कलेवा चौराहे से गार्डेन बेकरी तिराहे से बाईं ओर नहीं जा पाएंगे। इसके लिए लेखराज मार्केट और नीलगिरी चौराहे के मार्ग का उपयोग करें।
गोमतीनगर क्षेत्र में रूट बदलाव
  • मनोज पाण्डेय चौराहे से पत्रकारपुरम की ओर सीधे जाने वाले वाहन अब दयाल पैराडाइज चौराहे और हुसड़िया चौराहे के जरिए यात्रा करेंगे।
  • नीलकंठ मोड़ से आर्यन रेस्टोरेंट के बीच किसी भी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जिससे बाजार में सुरक्षित आवाजाही बनी रहे।
हजरतगंज क्षेत्र में विशेष व्यवस्था
  • चारबाग से आने वाले वाहन अब अटल चौक से मेफेयर तिराहा की ओर जा सकेंगे, लेकिन डीएम आवास के बीच किसी भी वाहन के ठहराव पर सख्त मनाही होगी। यह क्षेत्र नो-स्टॉप जोन रहेगा।
  • हजरतगंज क्षेत्र में लीला सिनेमा रोड से आने वाले वाहन बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से सहारा मॉल की दिशा में जा सकेंगे, और सप्रू मार्ग से वाहन सहारागंज मॉल या शाहजनफ रोड से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे।
सार्वजनिक परिवहन के लिए सुझाव
त्योहारी खरीददारी के लिए हजरतगंज, आलमबाग, चारबाग, महानगर, लेखराज और भूतनाथ मार्केट क्षेत्रों में मेट्रो रेल सेवा का उपयोग करने की सलाह दी गई है। निजी वाहन पार्किंग की असुविधा से बचने के लिए मेट्रो और रेडियो टैक्सी सेवाओं का उपयोग करने की अपील की गई है।

व्यापारियों के लिए लोडिंग- अनलोडिंग का समय
व्यापारी प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया गया है कि वे रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ही माल की लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य करें। इससे त्योहार के समय में व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक की स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

अत्यावश्यक सेवाओं के लिए प्रावधान
चिकित्सा, एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूल वाहन और शव वाहन को प्रतिबंधित मार्ग पर अनुमति रहेगी। ऐसी स्थिति में यातायात नियंत्रण नंबर - 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

Also Read

मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट

28 Oct 2024 03:30 PM

लखनऊ लखनऊ के तीन और होटलों को बम से उड़ाने धमकी : मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट

राजधानी के नामचीन होटलों को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने धमकी दी गई है। धमकी देने की तरीका पहले जैसा ही है। होटलों के मेल आईडी पर ई-मेल के जरिए धमकी दी गई। और पढ़ें