Ayodhya Deepotsav 2024 : अयोध्या में जलेंगे सवा लाख गो दीप, सीएम योगी को पशुधन मंत्री ने भेंट किए गोबर से बने 1.5 लाख दीये  

अयोध्या में जलेंगे सवा लाख गो दीप, सीएम योगी को पशुधन मंत्री ने भेंट किए गोबर से बने 1.5 लाख  दीये  
UPT | अयोध्या में जलेंगे सवा लाख गो दीप।

Oct 28, 2024 21:03

अयोध्या में अब तक के सबसे भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सभी विभाग अपनी अपनी ओर से दीपोत्सव की भव्यता को बढ़ाने में बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं।

Oct 28, 2024 21:03

Lucknow News : अयोध्या में अब तक के सबसे भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सभी विभाग अपनी अपनी ओर से दीपोत्सव की भव्यता को बढ़ाने में बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में पशुधन विभाग ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख गो दीप जलाने का संकल्प लिया है। सोमवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पशुधन मंत्री धरमपाल सिंह ने प्रतीकात्मक रूप से गो दीप और अन्य गो उत्पाद भेंट किए। यह आयोजन प्रदेश में गोवंश के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।  

35 लाख से अधिक दीप जलाने का संकल्प
बता दें कि अयोध्या में योगी सरकार की ओर से 35 लाख से अधिक दीप जलाने का संकल्प लिया गया है। इसमें से अकेले 28 लाख दीये केवल सरयू नदी के 55 घाटों पर जलाए जाएंगे, जिसे विश्व कीर्तिमान के रूप में स्थापित किया जाएगा। इन दीपों में पशुधन विभाग की ओर से डेढ़ लाख गो दीप जलाने के संकल्प को मुख्यमत्री ने सराहा।



गो आश्रय स्थलों पर होगी गायों की पूजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और प्रदेश के सभी जिलों में गो आश्रय स्थलों पर गो पूजन के कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश के गो आश्रय स्थलों में विधिवत गो पूजन किया जाएगा। इसमें मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गो प्रेमी शामिल होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गोवंश के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और उनकी देखभाल को बढ़ावा देना है।  

गोवंश का संरक्षण-संवर्धन सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी गो आश्रय स्थलों में गोवंश के भरण-पोषण, हरे चारे की समुचित व्यवस्था और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण और संवर्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Also Read

साइबर सेल ने एसजीपीजीआई की डॉक्टर के 11.36 लाख वापस कराए, जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे 2.81 करोड़

28 Oct 2024 09:59 PM

लखनऊ Lucknow Crime : साइबर सेल ने एसजीपीजीआई की डॉक्टर के 11.36 लाख वापस कराए, जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे 2.81 करोड़

एसजीपीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रुचिका टण्डन को अगस्त में सात दिन तक साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ ठग लिए थे। साइबर सेल ने 11,36,400 रुपए डॉ. रुचिका टण्डन को  वापस कराए। और पढ़ें