लखनऊ में रक्षामंत्री की हुंकार : राजनाथ सिंह बोले - 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे

राजनाथ सिंह बोले - 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे
UPT | जनसभा के दौरान राजनाथ सिंह

May 14, 2024 20:22

केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राजनाथ सिंह आज लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। गोमतीनगर स्थित बाबू बनारसी दास...

May 14, 2024 20:22

Lucknow News : केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राजनाथ सिंह आज लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। गोमतीनगर स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में उन्होंने जनता से माफी मांगी क्योंकि पैर में चोट लगने की वजह से वह खड़े नहीं हो पा रहे थे।

सरकार को लेकर किया दावा
जनसभा संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार 2047 तक भारत को विकसित बनाने का सपना देख रही है। उन्होंने दावा किया कि तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनेगी और इस बार दक्षिण भारत में भी भाजपा का झंडा बुलंद होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था होते हैं और हमें सार्वजनिक तौर पर उनकी आलोचना से बचना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा, "हम 2047 तक विकसित भारत का सपना लेकर चल रहे हैं। हम चाहते हैं कि भारत विकसित देश बने और हम इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।" 

रक्षामंत्री ने किया दावा
उन्होंने आगे कहा, "आज भारत के युवा सपने बुन रहे हैं। 2014 से पहले देश में हजारों स्टार्टअप थे, जो अब लाखों में पहुंच गए हैं। भारत हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है।" रक्षा मंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, "हमने कई प्रधानमंत्री देखे हैं लेकिन किसी की भी सार्वजनिक आलोचना नहीं की है। हमारे प्रधानमंत्री ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।" राजनाथ सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह आगे भी जरूरी मुद्दों पर बात करेंगे। यह राजनाथ सिंह का नामांकन के बाद लखनऊ का तीसरा दौरा था।

नामांकन के बाद तीसरी बार पहुंचे लखनऊ
बता दें कि लखनऊ से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो कार्यकताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया-हमारा सांसद कैसा हो, राजनाथ के जैसा हो। बता दें कि नामांकन के बाद राजनाथ सिंह का लखनऊ में यह तीसरा दौरा है। उन्होंने लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद 2 मई को लखनऊ के राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह द्वारा कैंट सदर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद अब वह लखनऊ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
 

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें