दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर दिया बयान : कहा- 'संविधान बदलना इनका गुप्त एजेंडा, आज तक ऐसा झूठ बोलने वाला नेता नहीं देखा'

कहा- 'संविधान बदलना इनका गुप्त एजेंडा, आज तक ऐसा झूठ बोलने वाला नेता नहीं देखा'
UPT | दिग्विजय सिंह

May 18, 2024 14:37

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में इससे पहले हुए चुनावों में इस बात की शंका नहीं थी कि संविधान को भी बदला जा सकता है।  लेकिन जिस प्रकार से बीजेपी और पीएम खुद 400 पार का नारा दे रहे हैं और...

May 18, 2024 14:37

Short Highlights
  • सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया : दिग्विजय सिंह
  • पीएम ने जो कुछ भी वादा किया, उसे पूरा नहीं किया : पूर्व मुख्यमंत्री
Lucknow News : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर बयानों के तीर चला रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर हमलावर है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करके भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। बीजेपी के '400 पार' के नारे पर सवाल खड़े किए और उन्होंने पूछा कि आखिरकार इनको 400 से ज्यादा सीटें क्यों चाहिए ?

संविधान बदलना गुप्त एजेंडा -  दिग्विजय सिंह 
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में इससे पहले हुए चुनावों में इस बात की शंका नहीं थी कि संविधान को भी बदला जा सकता है। लेकिन जिस प्रकार से बीजेपी और पीएम खुद 400 पार का नारा दे रहे हैं और इनके पार्टी के सांसद संविधान बदलने की बात कह रहे हैं, उससे ये लगता है कि इनका गुप्त एजेंडा जो है, संविधान बदलना उसको लागू करना चाहते हैं। 1950 से ही संघ ने संविधान को स्वीकार नहीं किया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी कई बार संविधान पर अपना बयान दिया है।
 
किसानों के लिए कुछ नहीं किया - सिंह 
किसानों पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। तीन काले कानून लाकर किसान को परेशान किया। किसानों के बजाय ये सरकार उद्योगपतियों के लिए काम किया है। सिंह ने आगे जोड़ा कि अगर हमारी सरकार आती  है तो हम सरकार के पक्ष में तीन अहम फैसला लेंगे। पहला न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून लाएंगे, दूसरा किसानों के कर्जमाफी के लिए एक आयोग बनाया जाएगा। साथ ही कृषि यंत्रों जैसे,ट्रैक्टर आदि यंत्रों पर जीएसटी माफ करेंगे। महिलाओं के बारे में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो महिलाओं को साढ़े आठ हजार रूपये तत्काल दिए जाएंगे। साथ ही ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं को भी सलाना 1 लाख रुपए अप्रेंटिसशिप करते हुए दिया जाएगा।

ऐसा झूठ बोलने वाला नेता नहीं देखा 
अपने संबोधन में दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम ने जो कुछ भी वादा किया, उसे पूरा नहीं किया। कालाधन की बात करते थे, लेकिन कालाधन नहीं आया। 2 करोड़ रोजगार की बात करते थे लेकिन रोजगार नहीं दिया। उन्होंने आगे जोड़ा कि मुझे राजनीति करते हुए 50 साल से ज्यादा हो गए लेकिन ऐसा झूठ बोलने वाला नेता नहीं देखा। इस देश में गरीब और गरीब होता जा रहा है, साथ ही अमीर और अमीर हो रहा है। लेकिन पीएम कुछ कर नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा कई मुद्दों पर पूर्व सीएम ने केंद्र सरकार को घेरा। 

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें